Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सुपरस्टार का बेटा होने के बावजूद काम के लिए सालों तरसा ये एक्टर, 53 की उम्र में किया धमाकेदार कमबैक

    Updated: Tue, 27 Jan 2026 07:36 PM (IST)

    27 जनवरी को एक ऐसे अभिनेता का जन्मदिन मनाया जा रहा है, जो एक बड़े सुपरस्टार का बेटा होने के बावजूद कई सालों तक फिल्मों में काम के लिए तरसता रहा। बाद म ...और पढ़ें

    इंडस्ट्री का मशहूर अभिनेता (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

    इंडस्ट्री का मशहूर अभिनेता (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

    HighLights

    1. 4 साल तक अभिनेता को नहीं मिली थी फिल्म

    2. स्टार किड होने के बावजूद खाली बैठा रहा

    3. 2023 में इस मूवी के जरिए किया जोरदार कमबैक

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा जगत में कई कलाकार ऐसे रहे हैं, जिन्होंने डेब्यू शानदार किया, लंबे समय तक बड़े पर्दे पर धाक जमाई, लेकिन फिर उनके करियर में एक ऐसा मोड़ आया कि वह सालों तक काम के लिए तरसते रहे। कोई और अभिनेता हो तो इतना ध्यान नहीं जाता।

    लेकिन वह एक्टर हिंदी सिनेमा पर लगभग 6 दशक राज करने वाले सुपरस्टार का बेटा हो तो चर्चा होनी बनती है। आज 27 जनवरी को वह एक्टर अपना 57वां जन्मदिन मना रहा है। ऐसे में आइए जानते हैं कि वह फिल्म कलाकार कौन है। 

    4 साल काम के लिए तरसा ये एक्टर

    जिस अभिनेता के बारे में इस लेख में जिक्र किया जा रहा है, उन्होंने 1995 में आई फिल्म बरसात से हिंदी सिनेमा में लीड एक्टर के तौर पर डेब्यू किया। फिल्म ठीकठाक चली और एक स्टार किड के तौर पर एक्टर की निकल पड़ी। इसके बाद उस कलाकार ने बैक टू बैक हिट मूवीज देकर फैमिली की लेगेसी को आगे बढ़ाया। इस एक्टर के पिता, बड़े भाई और सौतेली मां भी हिंदी फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा नाम रहे हैं। 

    यह भी पढ़ें- The B***ds of Bollywood के सेट पर आर्यन खान की सख्ती से इरिटेट हो गए थे बॉबी देओल, ऑन-स्क्रीन पत्नी का खुलासा!

    bobby

    अब तो आप समझ ही गए होंगे कि यहां बात सुपरस्टार बॉबी देओल के बारे में की जा रही हैं। जी हां आज बॉबी का जन्मदिन मनाया जा रहा है। इस आधार पर हम आपको उनसे जुड़ा एक रोचक किस्सा बताने जा रहे हैं, जब साल 2013 से लेकर 2017 तक बॉबी देओल के पास काम नहीं था और वह एकदम खाली बैठे रहे। 

    खबरें और भी

    4 साल तक लंबा इंतजार करने के बाद बॉबी देओल को सलमान खान ने फिल्म रेस 3 के जरिए कमबैक कराने में हेल्प की, लेकिन कमर्शियल तौर पर उनकी ये फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी। बॉबी ने हार नहीं मानी और ओटीटी प्लेटफॉर्म की तरफ रुख किया।

    आश्रम से हुई बॉबी की वापसी

    बॉबी देओल को कमबैक में सबसे बड़ी भूमिका वेब सीरीज आश्रम ने निभाई। इस सीरीज में उनका बाबा निराला का किरदार इस कदर फेमस हुआ कि वह हर किसी की पहली पसंद बन गए। नेगेटिव किरदार में बॉबी की किस्मत चमकी और फिर उन्होंने विलेन का कैरेक्टर निभाना शुरू कर दिया। इसके अलावा उन्होंने लव हॉस्टल और क्लास ऑफ 83 जैसे ओटीटी कंटेंट से वाहवाही बटोरी। 

    विलेन बन छाए

    हालांकि, बॉबी देओल को बड़े पर्दे पर जोरदार कमबैक की तलाश अभी भी जारी थी। जो साल 2023 में आई रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल से पूरी हुई। इस मूवी में बॉबी ने अबरार हक का नेगेटिव रोल प्ले किया और पूरी फिल्म की सफलता को अपने नाम से विख्यात कर दिया। इस तरह से 53 साल की उम्र में बॉबी ने सिनेमा जगत में ऐतिहासिक वापसी की।

    यह भी पढ़ें- 57वें जन्मदिन पर Bobby Deol को बड़े भाई से मिली स्पेशल बधाई, Sunny Deol ने शेयर किया लेटेस्ट पोस्ट