Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    57वें जन्मदिन पर Bobby Deol को बड़े भाई से मिली स्पेशल बधाई, Sunny Deol ने शेयर किया लेटेस्ट पोस्ट

    Updated: Tue, 27 Jan 2026 04:35 PM (GMT+05:30)

    हिंदी सिनेमा के लोकप्रिय अभिनेता बॉबी देओल 27 जनवरी को आज अपना 57वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर सनी देओल ने अपने छोटे भाई बॉबी को सोशल मीडिया ...और पढ़ें

    सनी देओल और बॉबी देओल (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

    सनी देओल और बॉबी देओल (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

    HighLights

    1. 57 साल के हुए अभिनेता बॉबी देओल

    2. सनी देओल ने ऐसे किया बर्थडे विश

    3. इस मूवी में नजर आएंगे बॉबी

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉबी देओले हिंदी सिनेमा के जाने माने एक्टर माने जाते हैं। आज 27 जनवरी को बॉबी का 57वां जन्मदिन मनाया जा रहा है। सोशल मीडिया पर तमाम सेलेब्स और फैंस उनको बर्थडे विश कर रहे हैं। इस खास मौके पर उनके बड़े भाई और सुपरस्टार सनी देओल ने भी उन्हें जन्मदिन की बधाइयां दी हैं। 

    बॉर्डर 2 अभिनेता ने सोशल मीडिया पर अपने छोटे भाई को बर्थडे विश करते हुए एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है, जिसमें इन दोनों भाई की अनसीन तस्वीरें शामिल हैं। आइए एक नजर उनकी इस पोस्ट पर डालते हैं। 

    सनी देओल ने बॉबी को विश किया बर्थडे

    मंगलवार को छोटे भाई बॉबी देओल के बर्थडे के खास मौके पर सनी देओल ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बॉबी को बधाई देते हुए लिखा है- जन्मदिन मुबारक हो मेरे छोटे भाई लॉर्ड बॉबी। इसके अलावा सनी की इस पोस्ट में दोनों भाइयों की थ्रोबैक तस्वीरें भी शामिल हैं। बॉर्डर 2 एक्टर का ये पोस्ट इस बात की गवाही देता है कि इन दोनों भाइयों के बीच काफी गहरा प्रेम है। 

    यह भी पढ़ें- The B***ds of Bollywood के सेट पर आर्यन खान की सख्ती से इरिटेट हो गए थे बॉबी देओल, ऑन-स्क्रीन पत्नी का खुलासा!

    iamsunnydeol2

    कोई मीडिया इंटरव्यूज और रियलिटी शोज के दौरान बॉबी देओल खुद इस बात का खुलासा कर चुके हैं कि उनके बड़े भाई सनी देओल ने हमेशा उनका साथ दिया है और प्यार किया है। आलम ये है कि अब इंटरनेट पर सनी देओल का ये पोस्ट काफी पसंद किया जा रहा है और फैंस बॉबी देओल को बर्थडे विश भी कर रहे हैं। 

     
     
     
    View this post on Instagram

    A post shared by Sunny Deol (@iamsunnydeol)

    बता दें कि बीते साल 24 नवंबर को सनी देओल और बॉबी देओल के सिर से पिता धर्मेंद्र का साया उठ गया था। ऐसे में अब सनी घर के मुखिया के तौर पर देओल परिवार को एकजुट लेकर चल रहे हैं। हाल ही में सनी देओल को उनकी सौतेली बहनें एशा देओल और अहाना देओल के साथ भी स्पॉट किया गया था। 

    इस मूवी में नजर आएंगे बॉबी देओल

    रणबीर कपूर की ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्म एनिमल से जोरदार कमबैक करने वाले बॉबी देओल की आने वाली फिल्म का नाम अल्फा (Alfa) है, जिसमें आलिया भट्ट और शरवरी वाघ जैसी अदाकाराएं भी नजर आएंगे। ये स्पाई थ्रिलर फिल्म इसी साल सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। 

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- 20 साल पुराने गाने ने इंस्टाग्राम पर लगाई आग, यूट्यूब पर मिले 235 मिलियन व्यूज; हर शादी में बजता है ये हिट सॉन्ग