Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    20 साल पुराने गाने ने इंस्टाग्राम पर लगाई आग, यूट्यूब पर मिले 235 मिलियन व्यूज; हर शादी में बजता है ये हिट सॉन्ग

    Updated: Mon, 12 Jan 2026 05:53 PM (IST)

    सोशल मीडिया पर कब क्या वायरल हो जाए इसकी कोई गारंटी नहीं है। जैसा कि हमने बताया था कि बदलते दौर में भले ही गानों की पसंद थोड़ी बदल रही हो लेकिन सोशल म ...और पढ़ें

    इंटरनेट पर छाया 20 साल पुराना गाना

    इंटरनेट पर छाया 20 साल पुराना गाना

    HighLights

    1. इंस्टाग्राम पर ट्रेंड हुआ ये गाना

    2. अल्का याज्ञनिक ने दी थी गाने को आवाज

    3. हर शादी पार्टी में बजता है ये गाना

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अक्सर हिंदी फिल्मों के गाने आइकोनिक बन जाते हैं। इन गानों को दर्शक खूब पसंद करते हैं। हालांकि अब बदलते दौर में लोग नए गाने सुनते हैं तो कुछ लोग आज भी उन्हीं गानों को सुनना पसंद करते हैं जो 90 के दशक में हिट (90's Hit Songs) हुआ करते थे। आज हम आपको एक ऐसी फिल्म के गाने के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसने सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत रखा है।

    सोशल मीडिया पर छाया प्रियंका-बिपाशा का गाना

    सोशल मीडिया पर कब क्या वायरल हो जाए इसकी कोई गारंटी नहीं है। जैसा कि हमने बताया था कि बदलते दौर में भले ही गानों की पसंद थोड़ी बदल रही हो लेकिन सोशल मीडिया ने पुराने जज्बातों को अब भी जिंदा कर रखा है और इसी की एक उदाहरण है फिल्म बरसात (Barsaat Songs) का गाना। दरअसल साल 2005 में आई फिल्म बरसात का गाना साजन साजन तेरी दुल्हन सजाऊंगी (Teri Dulhan Sajaoongi Song) इन दिनों इंटरनेट पर काफी ट्रेंड कर रहा है और इंस्टाग्राम रील्स में ये गाना काफी वायरल हो रहा है।

     इस गाने को अल्का याज्ञनिक (Alka Yagnik Songs) ने अपनी आवाज दी है, तो वहीं साथ में सुर कैलाश खेर (Kailash Kher) ने भी लगाए हैं। गाने का संगीत नदीम-श्रवण ने तैयार किया तो वहीं इसे लिखा समीर ने। गाने में प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और बिपाशा बासु (Bipasha Basu) नजर आए हैं।

    barsat

    सोशल मीडिया पर लोग इस गाने पर जमकर रील्स बना रहे हैं। फिल्म में यह गाना फिल्म के उस मोड़ पर आता है जहां बिपाशा बसु का किरदार, बॉबी देओल की शादी प्रियंका चोपड़ा से करवाने के लिए खुद को कुर्बान कर देता है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- 24 साल बाद आएगा 'हमराज' का सीक्वल, धुरंधर के बाद फिर विलेन बनेंगे Akshaye Khanna?

    बिपाशा-प्रियंका संग फिल्म में दिखे थे बॉबी

    साल 2005 में आई इस फिल्म में मुख्य किरदारों में बिपाशा बासु के साथ प्रियंका चोपड़ा और बॉबी देओल नजर आए थे। फिल्म में एक लव ट्राइएंगल स्टोरी को दिखाया गया था। जहां बॉबी यानि आरव की शादी उसकी बचपन की दोस्त काजल (प्रियंका चोपड़ा) से हो जाती है।

    1920x1080list03fe61be36774256ac125ef2887fea893beeb4f5fe5f4128b77bcff54f839cde

    इसके बाद वो विदेश चला जाता है और वहां उसे एना (बिपाशा बासु) से प्यार हो जाता है। इसके बाद आरव अपनी पत्नी काजल से अलग हो जाता है, हालांकि अंत में उसे एहसास हो जाता है और फिर काजल-आरव एक हो जाते हैं और एना दोनों से अलग हो जाती है। फिल्म को सुनील दर्शन ने डायरेक्ट किया था और बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म एवरेज साबित हुई थी। हालांकि फिल्म के गाने ब्लॉकबस्टर रहे थे।

    यह भी पढ़ें- The B***ds of Bollywood के सेट पर आर्यन खान की सख्ती से इरिटेट हो गए थे बॉबी देओल, ऑन-स्क्रीन पत्नी का खुलासा!