विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Bobby Deol को लव लेटर भेजती थीं ऋतिक रोशन की एक्स साली, 90 की हीरोइन की वजह से हुआ ब्रेकअप? 40 साल बाद खोला राज

Updated: Fri, 03 Jul 2026 05:29 PM (IST)

बॉबी देओल का नाम बॉलीवुड में कई अदाकाराओं के साथ जुड़ चुका है, लेकिन क्या आपको पता है कि वह ऋतिक की एक्स साली को भी डेट कर चुके हैं। क्या वाकई 90 की हीरोइन ने तोड़ा था उनका रिश्ता, पढ़ें डिटेल्स:

90 की हीरोइन की वजह से टूटा था बॉबी देओल का रिश्ता/ फोटो- Instagram

90 की हीरोइन की वजह से टूटा था बॉबी देओल का रिश्ता/ फोटो- Instagram

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉबी देओल 90 के दशक के सबसे हैंडसम एक्टर्स में से एक थे। 90 के दशक में उनका नाम नीलम कोठारी से लेकर पूजा भट्ट,प्रीति जिंटा, अमीषा पटेल और ममता कुलकर्णी सहित कई अभिनेत्रियों के साथ जुड़ चुका है। क्या आपको पता है कि बॉबी देओल (Bobby Deol) ऐल्फा एक्टर ऋतिक रोशन की एक्स साली को भी डेट कर चुके हैं।

ऐसा कहा जाता है कि ऋतिक की एक्स साली और बॉबी देओल के रिश्ते में 90 के दशक की एक एक्ट्रेस की वजह से दरार आई थी, जिसके बारे में अब हाल ही में खुद एक्टर की एक्स गर्लफ्रेंड ने खुलकर बात की है। उन्होंने उस एक्ट्रेस का नाम भी रिवील किया, जिन पर बॉबी और उनका ब्रेकअप करवाने का आरोप लगा था।

'बॉबी देओल के हाथों में हाथ डाल घूमा करती थीं'

बॉबी देओल 40 साल पहले जिसे डेट कर रहे थे, वह कोई और नहीं, बल्कि ऋतिक रोशन की एक्स साली और सुजैन खान की छोटी बहन फराह खान अली हैं। फराह खान अली ने बॉबी देओल को चाइल्डहुड स्वीटहार्ट बताते हुए उनके साथ रिलेशनशिप और ब्रेकअप रूमर्स पर सालों बाद चुप्पी तोड़ी है।

फैशन डिजाइनर ने कहा, "हम दोनों बचपन से एक-दूसरे को जानते हैं। मुझे बॉबी देओल पर बहुत क्रश था और उन्हें मैं बहुत ज्यादा पसंद थी। हम सिर्फ एक-दूसरे के हाथों में हाथ डालकर घूमते थे, एक-दूसरे को लटर लिखा करते थे, बस यही था हमारे बीच। कोई डेटिंग नहीं थी। उन दिनों किसी को लाइक करना ऐसा नहीं था, जैसे आज के समय में है। मैं 16 की थी,वो 17 का था, इस बात को भी 40 साल हो चुके हैं और अब जिंदगी काफी बदल गई है। 16-17 की उम्र से अभी तक चीजें सेम नहीं रहती हैं।

यह भी पढ़ें- Dharmendra के निधन के समय क्यों पैपराजी  पर गुस्सा हुए थे Sunny Deol? बॉबी देओल ने बयां किया वो दर्द

_ - 2026-07-03T172244.925

90 की हीरोइन की वजह से बढ़ी थी बॉबी से दूरियां?

90 के दशक में यह भी खबरें काफी आती थीं कि नीलम कोठारी की वजह से ही फराह और बॉबी देओल को ब्रेकअप हुआ था। जिस पर सीधी बात करते हुए फराह खान अली ने बताया कि नीलम भी उनकी बहुत अच्छी दोस्त हैं और दोनों के बीच किसी भी तरह की नोकझोंक नहीं हुई थी। उनका कहना है कि नीलम कोठारी बॉबी देओल की जिंदगी में तब आई थीं, जब दोनों की टीनेज बॉन्डिंग खत्म हो गई थी।

_ - 2026-07-03T172548.829

उन्होंने कहा कि उनके ब्रेकअप और दुश्मनी वाली न्यूज में किसी भी तरह की सच्चाई नहीं है। आपको बता दें कि बॉबी देओल ने बॉलीवुड में डेब्यू करने से पहले तकरीबन 5 साल तक एक-दूसरे को डेट किया।

यह भी पढ़ें- 'इस बार लंका खुद सीता जलाएगी', Alpha Trailer में आलिया का रौद्र रूप, ऋतिक की एंट्री ने बढ़ाया रोमांच