Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'रंगा बिल्ला' के कारण Dharmendra ने Bobby Deol को किया था नजरबंद, सीरीज Rakh में दिखी अपराधियों की कहानी 

    Updated: Sat, 13 Jun 2026 09:01 AM (IST)

    वेब सीरीज राख में 70 के दशक के उत्तरार्ध के अपराधियों 'रंगा-बिल्ला' के केस से जुड़ी इंस्पायर कहानी दिखाई गई है। जो राख में दिखाया गया, ऐसी ही कुछ घटना ...और पढ़ें

    बॉबी देओल ने बताया था 'रंगा-बिल्ला' से जुड़ा किस्सा/ फोटो- Instagram

    बॉबी देओल ने बताया था 'रंगा-बिल्ला' से जुड़ा किस्सा/ फोटो- Instagram

    HighLights

    1. 'रंगा-बिल्ला' ने बचपन में बॉबी के दोस्त को किया था किडनैप

    2. बॉबी देओल के बचपन को बुरी तरह किया था इफेक्ट

    3. खुद 'ऐल्फा' एक्टर ने पॉडकास्ट में शेयर किया था किस्सा

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सोनाली बेंद्रे और अली फजल स्टारर 8 एपिसोड की सीरीज सच्ची घटना पर आधारित 'राख' ने प्राइम वीडियो पर आते ही कब्जा जमा लिया है। सीरीज की कहानी 'रंगा बिल्ला' क्राइम केस से इंस्पायर है, जो साल 1978 में देश को झकझोर कर रख देने वाली सबसे बड़ी अपराधिक घटनाओं में से एक था।

    हालांकि, ऑनस्क्रीन से ज्यादा 'रंगा-बिल्ला' की कहानी बॉबी देओल (Bobby Deol) के लिए मायने रखती है, क्योंकि इसने उनके जीवन पर गहरा प्रभाव छोड़ा था। साल 2025 में बॉबी देओल ने 'रंगा-बिरला' से जुड़ा एक ऐसा किस्सा बताया था, जिसने उनके बचपन को बदलकर रख दिया, जिसे वह आज तक नहीं भूल पाए हैं।

    'रंगा-बिल्ला' ने दोस्त को किया था किडनैप 

    बीते साल जब बॉबी देओल राज शमानी के पॉडकास्ट में खास मेहमान बनकर आए थे, तो उस दौरान अभिनेता ने उनके साथ छठी क्लास में घटी घटना का जिक्र किया था। ऐल्फा एक्टर ने बताया था किें 'रंगा-बिल्ला' ने उनके एक करीबी स्कूल फ्रेंड को बचपन में किडनैप कर लिया था, लेकिन वह उनके दोस्त की किस्मत थी कि वह किडनैपर के चंगुल से निकलकर गलतफहमी की वजह से भागने में सफल रहा।

    बॉबी देओल ने कहा, "जितने भी लोगों को किडनैप किया गया था, वह उन सभी में सबसे लकी इंसान था, क्योंकि उस वक्त बिल्ला और रंगा के बीच कुछ गलतफहमी हो गई थी और मेरा दोस्त रंगा के पास था और पुलिस उनके पीछे पड़ी हुई थी। रंगा भाग गया और मेरे दोस्त को पान शॉप पर छोड़ दिया। जो दुकानदार था, उसने मेरे दोस्त को पूछा और उसे घर छोड़कर गया।"

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- 'दिल से लेकर हड्डियां...', Shah Rukh के सेंस ऑफ हयूमर ने जीता दिल, खास अंदाज में की आलिया की Alpha की तारीफ

    booby deol ranga billa case amid of raakh release  (1)

    मेरे पापा ने मुझे घर नहीं छोड़ने दिया- बॉबी देओल

    'एनिमल' एक्टर ने आगे किस्सा शेयर करते हुए यह भी कहा कि उनके दोस्त को रंगा-बिल्ला ने फोर्स करके यह निकलवाने की कोशिश की थी कि उनके स्कूल में कितने बच्चे पढ़ते हैं। उसने गलती से मेरा नाम भी ले लिया। बॉबी देओल ने कहा,

    "मेरी सुरक्षा की वजह से मेरे पापा धर्मेंद्र ने मुझपर रोक लगाना शुरू किया। उस इंसिडेंट के बाद पापा ने मुझे घर नहीं छोड़ने दिया। मैं उस दिन स्कूल से आया...बस उसके बाद तो मैं साइकल चलाना भी घर में ही सीखता था। कॉलेज में जब मेरे दोस्त हाउस पार्टी करते थे, तो मुझे उसमें जाने की अनुमति भी नहीं थी। मुझे 9 बजे तक घर आना होता था।"

    bobby deol- dharmendra  (1)

    प्राइम वीडियो पर दिखाई गई सीरीज 'राख' में उनकी ही कहानी को दिखाया गया है। 1970 के दशक के उत्तरार्ध के दिल्ली में सेट सीरीज की कहानी जयप्रकाश (Ali Fazal) की इन्वेस्टीगेशन पर बेस्ड है।

    यह भी पढ़ें- Alpha: स्पाई थ्रिलर का इतिहास बदलेंगे 4 सूरमा, ऐल्फा की कास्ट के फर्स्ट लुक आउट