'दिल से लेकर हड्डियां...', Shah Rukh के सेंस ऑफ हयूमर ने जीता दिल, खास अंदाज में की आलिया की Alpha की तारीफ
अपने सेन्स ऑफ हयूमर के लिए मशहूर शाह रुख खान ने बड़े ही मजाकियां अंदाज में 'ऐल्फा' में आलिया भट्ट और बॉबी देओल के काम की तारीफ की ...और पढ़ें
-1781182118222_m.webp)
शाह रुख खान को पसंद आया ऐल्फा का ट्रेलर/ फोटो- Instagram
HighLights
शाह रुख ने की आलिया की ऐल्फा की तारीफ
आलिया भट्ट को दी इस बात की शाबाशी
बॉबी देओल को कहा- बुरे ज्यादा अच्छे हो
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) का अंदाज सबसे अलग और निराला है, फिर चाहे बात उनकी फिल्मों की हो, या असल जिंदगी में। किंग खान के सेंस ऑफ हयूमर का फैन हर कोई है और एक बार फिर से इसी अंदाज से शाह रुख खान ने सबका दिल दोबारा जीत लिया है।
सलमान खान-अमिताभ बच्चन और विकी कौशल जैसे सितारों के बाद बॉलीवुड के बादशाह खान ने आलिया भट्ट की अपकमिंग फिल्म 'ऐल्फा' की जमकर तारीफ की। हालांकि, उन्होंने तारीफ करने के लिए ऐसे शब्द चुने, जिससे फैंस भी खुश हो गए।
ऐल्फा की तारीफ करते हुए शाह रुख ने लिखी ये बात
शाह रुख खान ने हाल ही में अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें अभिनेता ने यशराज की अपकमिंग फिल्म 'ऐल्फा' को लेकर लिखा, "शाबाश आलिया... इतने सालों में लोगों का दिल तोड़ने के बाद अब तुम हड्डियां तोड़ रही हो, तुम्हारी स्किल वाकई में काफी अच्छी हो गई है। भगवान करे ऐल्फा लोगों का दिल जीते और सीक्वल के लिए कुछ विलेन्स को छोड़ देना।"
उन्होंने न सिर्फ आलिया भट्ट की परफॉर्मेंस की तारीफ की, बल्कि लॉर्ड बॉबी देओल पर भी खूब प्यार बरसाया। शाह रुख ने लिखा, "लॉर्ड बॉबी जब तुम बुरे बनते हो, तो बहुत ही ज्यादा अच्छे लगते हो। ढेर सारा प्यार और शिव और पूरी टीम को ऑल द बेस्ट।
खबरें और भी

यह भी पढ़ें- Alpha: स्पाई थ्रिलर का इतिहास बदलेंगे 4 सूरमा, ऐल्फा की कास्ट के फर्स्ट लुक आउट
अमिताभ बच्चन ने भी की थी ऐल्फा की तारीफ
शाह रुख खान से पहले अमिताभ बच्चन ने भी अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर ऐल्फा का टीजर शेयर किया था और लिखा था, "मेरी प्यारी आलिया को फिल्म के लिए ढेर सारी विशेश।" इसके अलावा कटरीना कैफ ने भी टीजर शेयर करते हुए आलिया भट्ट की तारीफों के पुल बांधे थें।
-1781183182729.jpg)
आपको बता दें कि आलिया भट्ट-बॉबी देओल और शरवरी वाघ स्टारर स्पाई थ्रिलर फिल्म ऐल्फा 3 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ऐल्फा को सोशल मीडिया पर हॉलीवुड मूवी का कॉपी बताया जा रहा है।
यह भी पढ़ें- Alpha को मिला 'टाइगर' का साथ, आलिया भट्ट की स्पाई थ्रिलर के सपोर्ट में उतरे सलमान खान