Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'इस बार लंका खुद सीता जलाएगी', Alpha Trailer में आलिया का रौद्र रूप, ऋतिक की एंट्री ने बढ़ाया रोमांच

    Updated: Wed, 17 Jun 2026 02:36 PM (IST)

    यशराज बैनर तले बनी फिल्म 'ऐल्फा' का धमाकेदार टीजर रिलीज हो चुका है। इस 2 मिनट 33 सेकंड के धमाकेदार ट्रेलर में सुपरस्टार की सरप्राइज एंट्री ने फैंस के ...और पढ़ें

    ऐल्फा का धमाकेदार ट्रेलर हुआ आउट/ फोटो- Instagram

    ऐल्फा का धमाकेदार ट्रेलर हुआ आउट/ फोटो- Instagram

    HighLights

    1. फुल ऑन एक्शन से भरपूर है स्पाई थ्रिलर ऐल्फा का ट्रेलर

    2. बॉबी देओल और आलिया भट्ट के बीच होगा फाइट सीक्वेंस?

    3. ट्रेलर में मेकर्स ने सुपरस्टार की एंट्री से दिया सरप्राइज

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कुछ दिनों पहले जब आलिया भट्ट की स्पाई थ्रिलर फिल्म 'ऐल्फा' का टीजर आया था, तो फैंस ने काफी निराश हो गए थे। हालांकि, अब यशराज बैनर तले इस फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर भी सामने आ चुका है, जिसमें न सिर्फ शरवरी को एक अच्छा स्क्रीनटाइम मिला है, बल्कि दमदार डायलॉग्स और खतरनाक एक्शन ने लोगों की एक्साइटमेंट को दोगुना कर दिया है।

    इस फिल्म में दर्शकों को एक ऐसा सरप्राइज भी मिलने वाला है, जिससे उनकी खुशी दोगुनी हो जाएगी, जिसकी एक झलक मेकर्स ने ट्रेलर में भी दिखा दी है।

    ऐल्फा के ट्रेलर का एक-एक सीन है दमदार

    आलिया भट्ट की स्पाई थ्रिलर फिल्म के ट्रेलर की शुरुआत बॉबी देओल के साथ होती है, जो कांच के ग्लास से छोटी बच्ची(आलिया भट्ट) को देखते हैं और यह डिसाइड करते हैं कि उनकी मां का नाम जानकी था और वह उसका नाम 'सीता' रखेंगे। इसके बाद ट्रेलर में दिखाया गया है कि कैसे वह बेटी आलिया भट्ट को उनके मिशन के बीच में आने वालों को मारने के लिए ट्रेन करता है। एक वॉइस ओवर चलता है और आलिया-फतेह को एक 'राक्षस' बताती है और कहती है कि 'इस बार रावण की लंका खुद सीता जलाएगी। इसके बाद ट्रेलर में दमदार एक्शन दिखाया गया है।

    यह भी पढ़ें- 'दिल से लेकर हड्डियां...', Shah Rukh के सेंस ऑफ हयूमर ने जीता दिल, खास अंदाज में की आलिया की Alpha की तारीफ

    बॉबी देओल के खिलाफ इस मिशन में 'सीता' का साथ शरवरी देती है और उन दोनों को 'फतेह' को कैसे पराजय करना है, इसका मार्गदर्शन अनिल कपूर करते हैं। बॉबी देओल के किरदार को फिल्म में पूर्व स्पाई एजेंट दिखाया गया है, जो ऐल्फा मिशन बनाता है और अंत में आलिया भट्ट को मारते हुए कहता है, "इंडिया ने ऐल्फा की कद्र नहीं की, अब इंडिया ऐल्फा से डरेगा। अब ऐल्फा मिशन क्या है, इसका खुलासा मूवी में होगा।

    ऐल्फा में ये एक्टर निकला सरप्राइज पैकेज

    ऐल्फा के 2 मिनट 33 सेकंड के इस धमाकेदार ट्रेलर में सबसे ज्यादा एक्साइटमेंट फैंस की ऋतिक रोशन को देखकर बनी, जो इस फिल्म में 'वॉर 2' के बाद एक बार फिर से कबीर धालीवाल के रूप में नजर आएंगे। ट्रेलर में सिर्फ उनकी आंखें देखकर ही फैंस की खुशी सातवें आसमान पर पहुंच चुकी है। एक यूजर ने लिखा, "ऋतिक रोशन की एंट्री ने रोंगटे खड़े कर दिए।"

    खबरें और भी

    _ (20)

    दूसरे यूजर ने लिखा, "पूरा ट्रेलर एक तरफ और ऋतिक रोशन की आंखें एक तरफ।" एक अन्य यूजर ने लिखा, "लगता है ऋतिक ही बॉबी देओल को मारेगा।" ऐल्फा 3 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

    यह भी पढ़ें- Alpha को मिला 'टाइगर' का साथ, आलिया भट्ट की स्पाई थ्रिलर के सपोर्ट में उतरे सलमान खान