विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bobby Deol: 'लोग पागल हो...', एनिमल की सक्सेस देख ऐसा था पिता धर्मेंद्र का रिएक्शन, बॉबी देओल ने किया खुलासा

Published: Thu, 21 Mar 2024 02:28 PM (IST)

बॉबी देओल इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म कंगुवा को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इस मूवी में वह ...और पढ़ें

अभिनेता धर्मेंद्र और बॉबी देओल (Photo Credit: Instagram)
अभिनेता धर्मेंद्र और बॉबी देओल (Photo Credit: Instagram)

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता बॉबी देओल ने लंबे समय के बाद 'एनिमल' से बड़े पर्दे पर वापसी की है। बीते साल रिलीज हुई उनकी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाया था। फिल्म में विलेन का किरदार निभा कर एक्टर को काफी तारीफें मिली थी। अब हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया है कि इस पर उनके पिता धर्मेंद्र का कैसा रिएक्शन था।

बॉबी देओल ने यह खुलासा किया है कि धर्मेंद्र की प्रतिक्रिया सबसे प्यारी थी। फिल्म रिलीज होने के बाद उनके किरदार को जिस तरह की प्रतिक्रिया मिल रही थी, उससे उनके पिता काफी प्रभावित थे।

यह भी पढ़ें: Aryan Khan के 'स्टारडम' में पहली बार Bobby Deol का दिखेगा ऐसा अवतार, बेहद खास होगा एक्टर का रोल

ऐसा था धर्मेंद्र का रिएक्शन

हाल ही में जूम टीवी के साथ एक इंटरव्यू में बॉबी देओल ने यह खुलासा किया कि जब एनिमल रिलीज हुई और मैं घर आया तो मेरे डैड ने मुझसे कहा क्योंकि उन्हें सोशल मीडिया पसंद है "सब लोग तेरे दीवाने हो रहे हैं। मैंने कहा पापा, मैं आपका बेटा हूं, दीवाने नहीं होंगे तो क्या होंगे। मेरे लिए वो पल बहुत खास था"।

इंडस्ट्री से मिला प्यार

इसके अलावा बॉबी देओल ने फिल्म इंडस्ट्री के बारे में बात करते हुए कहा कि भले ही सभी ने उन्हें बधाई देने के लिए फोन नहीं किया हो, लेकिन वह उनकी प्रशंसा के लिए आभारी हैं। उन्होंने आगे कहा, "इस इंडस्ट्री में बहुत सारे अच्छे लोग हैं। जब 'एनिमल' रिलीज हुई थी, तो मुझे इस इंडस्ट्री से जो प्यार मिला, वह बहुत खूबसूरत और बहुत खास था।

हर किसी को मुझे कॉल करने की जरूरत नहीं थी। मुझे लगता है कि हमारी इंडस्ट्री बहुत अद्भुत है। यह सिर्फ इतना है कि कभी-कभी सोशल मीडिया इसे अलग बना देता है"।

बता दें कि एनिमल में विलेन का किरदार निभा कर तारीफें हासिल करने वाले अभिनेता बॉबी देओल अब जल्द साउथ में डेब्यू करने वाले हैं। उनकी फिल्म 'कंगुवा' जल्द रिलीज होने वाली है।

यह भी पढ़ें: Sunny Deol ने अवॉर्ड नाइट में भाई Bobby से मिलाई ताल से ताल, 'जमाल कुडू' गाने पर किया डांस

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।