Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    World Cup 2023: हार कर भी जीती टीम इंडिया, सुनील शेट्टी से लेकर अजय देवगन तक, फिल्मी सितारों ने यूं किया रिएक्ट

    By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
    Updated: Sun, 19 Nov 2023 11:59 PM (IST)

    World Cup 2023 अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच फाइनल वर्ल्ड कप मुकाबले में टीम इंडिया को हार का सामना करना ...और पढ़ें

    Bollywood Celebrities laud Team India. Photo Credit : Instagram
    Bollywood Celebrities laud Team India. Photo Credit : Instagram

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। India vs AUS World Cup 2023: वर्ल्ड कप के फाइनल मैच में टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया से हार का सामना करना पड़ा। इस दौरान जहां क्रिकेटर्स के चेहरे पर मायूसी छायी रही। वहीं, करोड़ों देशवासियों का भी इस साल का वर्ल्डकप जीतने का सपना टूट गया। हालांकि, बी टाउन सितारों ने टीम इंडिया को उनके अच्छा खेलने के लिए बधाई दी। सुनील शेट्टी से लेकर अजय देवगन तक ने हार के बावजूद टीम इंडिया की उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए तारीफ की।

    'टीम इंडिया के लिए बुरा दिन'

    सोशल मीडिया पर टीम इंडिया की फोटो शेयर कर सुनील शेट्टी ने ऑस्ट्रेलियन टीम को जीत की बधाई दी। इसी के साथ उन्होंने लिखा, 'मेरी टीम इंडिया के लिए एक और बुरा दिन। मगर हमे #TeamIndia के लिए बुरा नहीं मानना चाहिए, जो लगातार 10 मैच जीतती आई है। शानदार बैट्समैन और बल्लेबाजों के साथ टीम इंडिया वर्ल्डक्लास टीम है। मैं इनकी मेहनत, और मेहनत का कायल हूं। सिर हमेशा गर्व से ऊंचा रहेगा।'

    अजय देवगन ने भी की तारीफ

    सुनील शेट्टी की तरह ही अजय देवगन ने भी टीम इंडिया के जज्बे की तारीफ की। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, 'इंडिया, पूरे मैच के दौरान आपकी अथक भावना काबिलेतारीफ रही। सिर हमेशा गर्व से ऊंचा रहेगा।'

    करीना कपूर भी हुईं टीम इंडिया की फैन

    करीना कपूर ने लिखा, 'सिर्फ लव और रिस्पेक्ट। टीम इंडिया बैटल टफ था, लेकिन आपने अच्छा खेला।'

    रितेश देशमुख को है टीम इंडिया पर प्राउड

    रितेश देशमुख ने टीण इंडिया की फोटो पोस्ट कर लिखा, 'हम आपको प्यार करते हैं, आप पर गर्व है और आपके साथ खड़े हैं।'

    विवेक ओबरॉय ने कही ये बात

    एक्टर विवेक ओबरॉय ने लिखा, 'दिल दुखा है, लेकिन टीम इंडिया ने अच्छा खेला। आज हमारे लिए बड़ा दिन हो सकता था लेकिन अगला वर्ल्ड कप हमारा होगा।'

    यह भी पढ़ें: World Cup 2023: भारत की हार के बाद बुरी तरह टूटे विराट कोहली, अनुष्का शर्मा ने गले लगाकर दी पति को हिम्मत

    खबरें और भी