विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bollywood Throwback: जब बड़े पर्दे पर हिट साबित हुई बॉलीवुड की ये जोड़ियां, लिस्ट में शामिल इन स्टार्स के नाम

Published: Wed, 20 Nov 2024 09:22 PM (IST)

बॉलीवुड में कुछ जोड़ियों को हिट माना जाता है जिन्होंने दर्शकों के दिलों में खास जगह कायम की। ये जोड़ियां ...और पढ़ें

बॉलीवुड के बड़े पर्दे पर हिट हुई जोड़ियां (Photo Credit- Jagran)
बॉलीवुड के बड़े पर्दे पर हिट हुई जोड़ियां (Photo Credit- Jagran)

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बड़े पर्दे पर नजर आने वाले कुछ किरदार स्टार्स की पहचान बन जाते हैं। रोमांटिक फिल्मों में ऐसा ऑन स्क्रीन जोड़ियों के साथ होता है। दर्शक उन स्टार्स को साथ देखना पसंद करते हैं। इतना ही नहीं, कुछ स्टार्स की तुलना उनके किरदार से होती है। बॉलीवुड की कई ऐसी सफल फिल्में रही हैं, जिसके जरिए दो बड़े सितारों की जोड़ी को अलग पहचान मिली। इन फिल्मों का प्रभाव दर्शकों पर इस हद तक पड़ा है कि उनके रोल को सच्चे प्यार के उदाहरण के तौर पर देखा जाने लगा।

दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे का राज और सिमरन का प्यार

शाह रुख खान और काजोल की फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे को दर्शकों ने खूब प्यार दिया। इस फिल्म में राज और सिमरन की रोमांटिक जोड़ी ने लोगों का दिल जीतने का काम किया। मूवी की स्टोरी के बारे में बता दें कि यह एक साधारण एनआरआई और देसी लड़की की लव स्टोरी है। इस फिल्म की हिट जोड़ी ने लोगों को रोमांस करने का एक नया नजरिया दिया है।

कभी खुशी कभी गम का राहुल और अंजली की जोड़ी

बॉलीवुड की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली फिल्मों की लिस्ट में कभी खुशी कभी गम का नाम शामिल है। इस फिल्म में राहुल और अंजली की जोड़ी को पसंद किया गया। इस फिल्म में शाह रुख और काजोल की जोड़ी सच्चे प्यार की कहानी को दिखाती है। प्रेम आधारित फिल्मों की बात होती है तो इस फिल्म का नाम जहन में सबसे पहले आता है।

ये भी पढ़ें- सरोज खान को DDLJ से बाहर निकालना चाहते थे आदित्य , पिता यश चोपड़ा के सामने दे दी थी इस बात पर धमकी

दिल से फिल्म में शाह रुख और प्रीति जिंटा की जोड़ी

फिल्म दिल से के गाने जिया जले को लोगों ने खूब प्यार दिया। इस फिल्म में शाह रुख खान, मनीषा कोइराला और प्रीति जिंटा ने मुख्य भूमिका निभाई थी। इस फिल्म के मशहूर गाने में प्रीति जिंटा और शाह रुख की जोड़ी बड़े पर्दे पर हिट साबित हुई।

प्यार का पंचनामा में कार्तिक और नुसरत की जोड़ी

साल 2011 में रिलीज हुई प्यार का पंचनामा में कार्तिक आर्यन और नुसरत भरूचा की जोड़ी देखने को मिली। दोनों की रियलिस्टिक लव स्टोरी ने दर्शकों के दिल में खास जगह बनाई। इस फिल्म के बाद से ही, कार्तिक और नुसरत की जोड़ी को दर्शकों ने बड़े पर्दे पर पसंद करना शुरू कर दिया।

ये भी पढ़ें- Bollywood Throwback: जब इन एक्टर्स की नाक के नीचे से उड़ा दिया गया किरदार, एक बना स्टार दूसरा मसलता रह गया हाथ

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।