सौतेली बहनों के साथ नजर आए Sunny Deol, फैंस हुए खुश, बोले- पिता की जगह बड़े भाई...
बॉर्डर 2 फिल्म को लेकर एक्टर सनी देओल का नाम फिलहाल चर्चा में बना हुआ है। इस बीच सनी अपनी ...और पढ़ें
-1769355951132_m.webp)
सनी देओल और उनकी सौतेली बहनें (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)
HighLights
सौतेली बहनों संग सनी ने दिए पोज
लंबे समय बाद एक साथ नजर आए एक्टर
बॉर्डर 2 को लेकर चर्चा में सनी देओल
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। देओल फैमिली अक्सर सिनेमा जगत में चर्चा का विषय बनी रहती है। मौजूदा समय में सनी दओल के चलते उनका परिवार लाइमलाइट में बना हुआ है, जिसका कारण एक्टर की लेटेस्ट फिल्म बॉर्डर 2 की रिलीज है। इस बीच सोशल मीडिया पर सनी पाजी की लेटेस्ट तस्वीरें और वीडियो सामने आई हैं, जिनमें वह अपनी सौतेली बहनों संग दिखाई दे रही हैं।
वेटरन एक्ट्रेस हेमा मालिनी की दोनों बेटियों एशा देओल और अहाना देओल संग सनी देओल पोज देते हुए नजर आए हैं। उनकी इन फोटो को देखकर नेटिजंस ने अपनी प्रतिक्रियाएं देना भी शुरू कर दिया है।
एशा और अहाना संग दिखे सनी देओल
बॉर्डर 2 फिलम को लेकर एक्टर सनी देओल का नाम काफी सुर्खियां बटोर रहा है। अपने सौतेले बड़े भैया की फिल्म को देखने के लिए एशा देओल और अहाना देओल भी पहुंची हैं। इस दौरान इन दिनों सनी पाजी संग पोज भी दिए। इंस्टाग्राम हैंडल पर इनकी लेटेस्ट तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं। जिसमें सनी देओल अपनी सौतेली बहनों संग स्पॉट होते दिखाई दिए हैं।

यह भी पढ़ें- Border 2 Box Office Collection Day 3: धुरंधर के लिए घातक बनी बॉर्डर 2, सनी देओल की मूवी ने तीसरे दिन छोड़ा पीछे
इन फैमिली फोटो को देखकर एक यूजर्स ने कमेंट कर लिखा है- पिता की जगह बड़े भाई की जिम्मेदारी। दूसरे यूजर ने लिखा है- अच्छा लगा एक साथ देखकर। तो वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा है- ये हुई न मर्दो वाली बात, गुड जॉब।
-1769357040265.jpg)
इस तरह से सनी देओल की काफी तारीफ की जा रही है और फैंस अपने-अपने रिएक्शंस दे रहे हैं। मालूम हो कि पिता धर्मेंद्र के निधन के बाद सनी पहली बार अपनी सौतेली बहनों के साथ दिखाई दिए हैं। उनकी इस मौजूदगी ने उन तमाम अफवाहों का खंडन कर दिया है, जिसमें ये दावा किया जा रहा था कि एशा और अहाना संग सनी के रिश्ते खास अच्छे नहीं हैं। मालूम हो कि एशा और अहाना धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की बेटियां हैं, जबकि सनी धर्मेंद्र की पहली पत्नी प्रकाश कौर के बेटे हैं।
बॉर्डर 2 मचा रही है धमाल
रविवार का दिन सनी देओल की नई फिल्म बॉर्डर 2 की रिलीज के तीसरा दिन है। अब तक ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर 120 करोड़ से ज्यादा का कारोबार कर चुकी है और ओपनिंग डे में खूब सफल रही है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।