Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Border 2 के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर होगा Sunny Deol का राज, 8 अपकमिंग फिल्मों से उड़ाएंगे गर्दा

    Updated: Sun, 25 Jan 2026 03:11 PM (IST)

    Sunny Deol Upcoming Movies List: मौजूदा समय में फिल्म बॉर्डर 2 को लेकर अभिनेता सनी देओल का नाम काफी सुर्खियां बटोर रहा है। इस बीच हम आपको सनी की आने व ...और पढ़ें

    सनी देओल की आने वाली फिल्में (फोटो क्रेडिट- जागरण)

    सनी देओल की आने वाली फिल्में (फोटो क्रेडिट- जागरण)

    HighLights

    1. इन फिल्मों में नजर आएंगे सनी देओल

    2. बॉर्डर 2 के बाद भी धमाल मचाएंगे एक्टर

    3. लिस्ट में शामिल ये 9 मोस्ट अवेटेड मूवीज

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अभिनेता सनी देओल (Sunny Deol) का एक्टिंग करियर 80 के दशक में फिल्म बेताब से शुरू हुआ था और आज बॉर्डर 2 (Border 2) के जरिए वह सिनेमाघरों में धमाल मचा रहे हैं। इस दौरान सनी ने एक से बढ़कर एक मूवीज के जरिए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया है। इतना ही नहीं आने वाले समय में भी अपनी 9 अपकमिंग फिल्मों के जरिए वह यही कमाल दिखाते हुए नजर आएंगे। आइए जानते हैं कि उन मूवीज के नाम क्या हैं-

    गबरू (Gabru) 

    बॉर्डर 2 के बाद एक्टर सनी देओल फिल्म गबरू में नजर आएंगे। इस मूवी की अनाउंसमेंट बीते साल की गई थी। 13 मार्च 2026 को उनकी ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। इस मूवी का फर्स्ट लुक पोस्टर भी सनी द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर किया जा चुका है। 

    gabru

    यह भी पढ़ें- Sunny Deol की इस फिल्म के लिए प्रोड्यूसर ने कर दिए थे हाथ खड़े, पिता धर्मेंद्र ने लगाया पैसा, बाद में जीता नेशनल अवॉर्ड

    रामायण (Ramayana)

    अभिनेता सनी देओल की इस साल बहुचर्चित फिल्म रामायण को भी सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। निर्देशक नितेश तिवारी और सुपरस्टार रणबीर कपूर की इस मूवी में सनी पाजी भगवान हनुमान की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। उनकी ये मूवी इस साल दीवाली के खास अवसर पर रिलीज होगी। 

    sunnydeol (1)

    लाहौर 1947 (Lahore 1947)

    निर्देशक राजकुमार संतोषी और आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले सनी देओल की फिल्म लाहौर 1947 को तैयार किया जा रहा है। 3 साल पहले गदर 2 की सफलता के बाद सनी की इस मूवी का एलान हुआ था और अब तक इसकी शूटिंग का काम भी लगभग पूरा हो गया है। माना जा रहा है कि अगले साल गणतंत्र दिवस के अवसर पर इसे बड़े पर्दे पर रिलीज किया जा सकता है। 

    खबरें और भी

    sunnydeol (2)

    सफर (Safar) 

    काफी समय से सनी देओल की फिल्म सफर का नाम चर्चा में बना हुआ है। बीच इस मूवी की शूटिंग की फोटो और वीडियो भी सामने आए थे। लेकिन अभी तक इस रिलीज डेट को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। 

    sunnydeolmovies

    रामायण पार्ट (Ramayan Part 2)

    नितेश तिवारी की माइथोलॉजिकल फिल्म रामायण को दो भागों में रिलीज किया जाएगा। इस आधार पर अगले साल 2027 की दीवाली में रामयाण पार्ट 2 में भी सनी देओल हनुमान जी की भूमिका में दिखाई देंगे।

    sunnydeol (1) 

    इक्का (Ikka)

    गौर किया जाए सनी देओल की अपकमिंग मूवीज के बारे में तो इसमें उनकी ओटीटी मूवी इक्का का भी नाम शामिल होता है, जिसमें उनके साथ अभिनेता अक्षय खन्ना भी नजर आएंगे। सनी देओल की ये मूवी ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज की जाएगी। बता दें कि ये पहला मौका होगा जब, सनी पाजी किसी ओटीटी फिल्म में नजर आएंगे।

    sunnydeol (4)

    जाट 2 (Jaat 2)

    बीते साल सनी देओल ने फिल्म जाट के जरिए सिनेमाघरों में दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया था। उनकी ये फिल्म कमर्शियल तौर पर हिट रही थी। इसके बाद सनी ने सोशल मीडिया पर जाट 2 की आधिकारिक घोषणा की थी। 

    sunnydeolmovies (1)

    गदर 3 (Gadar 3)

    साल 2023 में गदर 2 के जरिए सनी देओल ने बॉक्स ऑफिस पर ऐतिहासिक वापसी की थी। कई मीडिया इंटरव्यूज में निर्देशक अनिल शर्मा गदर 3 की आधिकारिक घोषणा भी कर चुके हैं। इस आधार पर आने वाले समय में सनी तारा सिंह के किरदार में कमबैक करते हुए भी नजर आएंगे। 

    sunnydeolmovies (2)

    यह भी पढ़ें- वेब सिनेमा पर गूंजा सनी देओल का डायलाग... हिंदुस्तान जिंदाबाद था, जिंदाबाद है, जिंदाबाद रहेगा