विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'पहले मिल जाना चाहिए...' Dharmedra को पद्म विभूषण दिए जाने पर आया हेमा मालिनी का रिएक्शन, एक्ट्रेस हुईं भावुक

Published: Sun, 25 Jan 2026 09:23 PM (IST)

दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया है, जिनका 24 नवंबर, 2025 को 89 वर्ष की ...और पढ़ें

धर्मेंद्र के साथ हेमा मालिनी (फोटो-इंस्टाग्राम)

धर्मेंद्र के साथ हेमा मालिनी (फोटो-इंस्टाग्राम)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र (Dharmendra) का 24 नवंबर, 2025 को मुंबई स्थित उनके आवास पर निधन हो गया था। एक्टर 89 साल के थे। अब कला के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए एक्टर को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया है। इसके जरिए भारतीय सिनेमा में दशकों से चली आ रही उनकी विरासत को मान्यता दी गई है।

हेमा मालिनी ने एक्स पर किया पोस्ट

वहीं एक्टर को ये सम्मान मिलने पर उनकी पत्नी अभिनेत्री हेमा मालिनी (Hema Malini) ने इस पर रिएक्ट किया है। हेमा मालिनी ने इस सम्मान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि उनके दिवंगत पति इसके पहले से ही हकदार थे।

यह भी पढ़ें- Dharmendra के जाने के बाद ये काम करने के लिए तैयार नहीं हैं Hema Malini, बोलीं- 'जब मेरे घाव भर जाएंगे...'

लोगों की मदद करते थे धर्मेंद्र

हेमा ने बताया कि उन्हें धर्मेंद्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किए जाने की खबर आज सुबह ही मिली और उन्हें उन पर बेहद गर्व है। उन्होंने कहा कि उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में हेमा ने कहा, "एक अभिनेता के रूप में और एक इंसान के रूप में भी, वे बेहद अद्भुत व्यक्ति थे। वे हमेशा लोगों की मदद करते थे, जोकि एक एक्स्ट्राऑर्डिनरी काम था। वे इसके हकदार हैं।"

हेमा ने आगे कहा कि एक्टर को ये बहुत पहले ही मिल जाना चाहिए था। खैर, अब जब उन्होंने दिया है, वह अपने आप में बहुत सम्मान की बात है।"

भावुक हुईं हेमा

पद्म पुरस्कार 2026 की घोषणा के तुरंत बाद, अभिनेत्री ने रविवार को अपने X हैंडल पर भी धर्मेंद्र के लिए एक इमोशनल मैसेज लिख। उन्होंने लिखा, "मुझे बहुत गर्व है कि सरकार ने धर्म जी के फिल्म उद्योग में उनके योगदान को मान्यता देते हुए उन्हें प्रतिष्ठित पद्म विभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया है।"

यह भी पढ़ें- निधन से कुछ दिन पहले थिरकते दिखे थे Dharmendra, हेमा मालिनी के साथ किया डांस

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।