निधन से कुछ दिन पहले थिरकते दिखे थे Dharmendra, हेमा मालिनी के साथ किया डांस
धर्मेंद्र और हेमा मालिनी का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे 1991 की फिल्म ...और पढ़ें
-1768996637052_m.webp)
हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र के साथ किया डांस (फोटो-इंस्टाग्राम)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे चहेती जोड़ियों में से एक है। दोनों ने फिल्मी पर्दे पर और उससे बाहर ही हमेशा से ऑडियंस का दिल जीता है। इनकी केमिस्ट्री आज भी प्रशंसकों के दिलों में बसी है। अब एक्टर के निधन के बाद उनका एक आखिरी वीडियो वायरल हो रहा है।
इस वीडियो में धर्मेंद्र और हेमा मालिनी साल 1991 की फिल्म 'आस पास' के गाने 'दरिया में फेंक दो चाबी' पर थिरकते हुए नजर आ रहे हैं। फैंस इस खास वीडियो को देखकर काफी खुश हैं।
यह भी पढ़ें- Hema Malini ने सौतेले बेटों सनी और बॉबी के साथ अनबन की खबरों पर तोड़ी चुप्पी, कहा- 'लोगों को गॉसिप चाहिए...'
निधन से चार महीने पहले का है वीडियो
आरजे अनिरुद्ध चावला ने इस वीडियो को अपने सोशल मीडिया पेज पर शेयर किया है। जिसमें हेमा मालिनी और धर्मेंद्र बैंगनी रंग के कपड़ों में ट्विनिंग करते हुए गाने का भरपूर आनंद ले रहे हैं। अनिरुद्ध ने बताया कि यह वीडियो धर्मेंद्र जी की नवंबर 2025 में हुई मृत्यु से ठीक चार महीने पहले रिकॉर्ड किया गया था। यह वीडियो कनाडा कॉन्सर्ट टूर के लिए दिग्गज अभिनेता का आशीर्वाद लेने के लिए हुई एक मुलाकात के दौरान बनाया गया था।
View this post on Instagram
आरजे अनिरुद्ध ने लिखा प्यारा सा कैप्शन
कैप्शन में अनिरुद्ध ने लिखा, “हेलो हाय, आए हाय। ड्रीम गर्ल के ड्रीम रन कॉन्सर्ट की डायरी! तुम जो चले गए तो होगी बड़ी खराबी... कितने सही अलफाज धर्मजी के लिए। हेमा मालिनी जी और धर्मेंद्र जी के साथ अविस्मरणीय पल, जब हमने साथ में उनकी सुपरहिट फिल्म 'आस पास' का गाना 'दरियां में फेंक दो चाबी' गाया!”
वहीं फैंस इस वीडियो पर कमेंट करके अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- सबसे हसीन यादगार पलों में से एक। दूसरे ने लिखा- धरम जी आपको बहुत मिस करता हूं। तीसरे ने लिखा- उनका मुस्कुराता हुआ चेहरा। एक अन्य ने कहा- आसपास मेरी सबसे पसंदीदा फिल्मों में से एक थी और धर्मेंद्र और हेमा मालिनी मेरी सबसे फेवरेट जोड़ी में से एक हैं।
नवंबर में हुआ था धर्मेंद्र का निधन
धर्मेंद्र का निधन 24 नवंबर को हुआ था। हेमा मालिनी और उनकी बेटियों ने एक अलग से शोक सभा रखी थी जबकि सनी देओल और बॉबी ने मुंबई में उनके लिए प्रेयर मीट रखी थी। धर्मेंद्र की दो शादियां हुई हैं। उनकी पहली शादी 19 साल की उम्र में साल 1954 में हुई थी। इस शादी से कपल के चार बच्चे सनी, बॉबी और बेटियां विजेता और अजेता हैं। बाद में, हेमा मालिनी से उनकी दो बेटियां हुईं, ईशा और अहाना देओल।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।