विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Border 2 जेब पर डालेगी डाका, बड़ी महंगी निकली Sunny Deol की फिल्म की टिकट, कीमत करेगी हैरान?

Published: Mon, 19 Jan 2026 07:41 PM (IST)

Border 2 Ticket Price: फिल्म बॉर्डर 2 की एडवांस बुकिंग आज से ओपन हो गई है। ऐसे में फिल्म की ...और पढ़ें

बॉर्डर 2 टिकट प्राइस (फोटो क्रेडिट- एक्स)

बॉर्डर 2 टिकट प्राइस (फोटो क्रेडिट- एक्स)

HighLights

  1. ओपन हुई बॉर्डर 2 की एडवांस बुकिंग

  2. एक टिकट की कीमत करेगी हैरान

  3. इस दिन रिलीज होगी बॉर्डर 2

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 29 साल बाद फिल्म बॉर्डर का सीक्वल यानी बॉर्डर 2 आने वाला है। सनी देओल की इस मल्टी स्टारर फिल्म को लेकर इस वक्त सोशल मीडिया पर जबरदस्त बज नजर आ रहा है। फिल्म को लेकर फैंस में जो क्रेज नजर आ रहा है, उसे मद्देनजर रखते हुए 5 दिन पहले इसकी एडवांस बुकिंग विंडो को ओपन कर दिया गया है। 

लेकिन इस बीच जिस मुद्दे ने सबका ध्यान खींचा है, वह बॉर्डर 2 की टिकट की बढ़ती हुई कीमत रहा है। फिल्म की एक टिकट का प्राइस जानकर आपको झटका लगने वाला है।

कितनी है बॉर्डर 2 की टिकट का प्राइस?

सोमवार को मेकर्स की तरफ से बॉर्डर 2 की टिकटों की एडवांस बुकिंग का चालू किया गया। चंद घंटों में इस मूवी की हजारों की संख्या में टिकटों की सेल हो गई है और फिल्म ने एडवांस में करोड़ों की कमाई भी कर ली है। लेकिन इन सबके बीच बॉर्डर 2 की एक टिकट की कीमत 2 हजार रुपये से ज्यादा में बिकी है। मिड डे की खबर के अनुसार मुंबई में मौजूद जियो वर्ल्ड प्लाजा बीकेसी में बॉर्डर 2 की एक टिकट की कीमत 2310 रुपये रही है, जो रिकलाइन सीट्स के लिए है।

यह भी पढ़ें- धुरंधर को धुआं-धुआं कर देगी Border 2! चंद घंटों में एडवांस बुकिंग में कमा डाली भारी-भरकम रकम

border2movie

फ्राइडे को इस मल्टीप्लेक्स में मूवी के दो शोज हैं, जिनकी टाइमिंग शाम 5:40 और रात 9:45 रहेगी। कमाल की बात ये है कि इतनी महंगी टिकट होने के बावजूद जियो वर्ल्ड प्लाजा में बॉर्डर 2 की टिकटों की बुकिंग ठीकठाक तरीके से चल रही है। ऐसे में बॉर्डर 2 सीधे तौर पर आम आदमी की जेब पर डाका डालने का काम कर सकती है।

इसके अलावा तुलना की जाए पीवीआर में फिल्म की सबसे कीमत वाली टिकट की तरफ तो वह 340 रुपये तक है। बता दें कि सनी देओल, अहान शेट्टी, वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ स्टारर बॉर्डर 2 को 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। 

इतना हुआ एडवांस कलेक्शन

एडवांस बुकिंंग के पहले दिन बॉर्डर 2 को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। अब तक इस देशभक्ति फिल्म की 27 हजार 709 टिकटों की सेल हो चुकी है और ब्लॉक सीट्स सहित फिल्म ने एडवांस में 3 करोड़ से ज्यादा का कारोबार कर लिया है। 

यह भी पढ़ें- Javed Akhtar ने रिजेक्ट की थी Border 2, पुराने गाने को लेकर मेकर्स पर कसा तंज

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।