Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    धुरंधर को धुआं-धुआं कर देगी Border 2! चंद घंटों में एडवांस बुकिंग में कमा डाली भारी-भरकम रकम

    Updated: Mon, 19 Jan 2026 04:52 PM (IST)

    सनी देओल की अपकमिंग फिल्म बॉर्डर 2 (Border 2) को रिलीज होने में अभी 4 दिन बाकी हैं, लेकिन अभी से फिल्म की कमाई का सिलसिला शुरू हो गया है। यह फिल्म 29 ...और पढ़ें

    बॉर्डर 2 की कमाई का सिलसिला हुआ शुरू। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    बॉर्डर 2 की कमाई का सिलसिला हुआ शुरू। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। जेपी दत्ता की फिल्म बॉर्डर (Border) 29 साल बाद सीक्वल के साथ लौट रही है। सनी देओल की बॉर्डर 2 (Border 2) में वापसी हुई है और नए कलाकारों वरुण धवन, अहान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) की एंट्री हुई है। 

    बॉर्डर 2 का निर्माण तो जेपी दत्ता की बेटी निधि दत्ता कर रही हैं, लेकिन इस बार निर्देशन का जिम्मा अनुराग सिंह ने संभाला है। फिल्म इस साल की मोस्ट एंटीसिपेटेड मूवीज में से एक है। फिल्म का टीजर, ट्रेलर और गाने इस वक्त सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। अब लोग फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

    शुरू हुई बॉर्डर 2 की एडवांस बुकिंग

    बॉर्डर 2 की एक्साइटमेंट को देखते हुए ही रिलीज से पहले ही मेकर्स ने दर्शकों के लिए एक बड़ा एलान कर दिया है। दरअसल, रिलीज के चार दिन पहले ही बॉर्डर 2 की एडवांस बुकिंग शुरू कर दी गई है। फिल्म का क्रेज देखते हुए लगा था कि एडवांस बुकिंग में फिल्म धमाल कर देगी और ऐसा ही हुआ। पहले दिन ही बॉर्डर 2 ने धांसू कलेक्शन कर लिया है।

    कितना हुआ बॉर्डर 2 का एडवांस कलेक्शन?

    बॉर्डर 2 को 23 जनवरी 2026 को देशभर के 52 हजार स्क्रीन्स में रिलीज किया जा रहा है। सोमवार को फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हुई और चंद घंटों में कमाई करोड़ों में पहुंच गई। कोईमोई की रिपोर्ट के मुताबिक, सनी देओल स्टारर फिल्म ने पहले दिन के लिए अभी ही 1.94 करोड़ रुपये (ब्लॉक सीटों को छोड़कर) की ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। अभी तक फिल्म के 56 हजार से ज्यादा टिकट्स बिक चुके हैं। 

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Border 2 ने तोड़ दिया Dhurandhar का पहला रिकॉर्ड, आने से पहले सनी देओल की फिल्म ने बजाया डंका

     

    धुरंधर को पछाड़ पाएगी बॉर्डर 2?

    बॉर्डर 2, रणवीर सिंह की धुरंधर को पछाड़ पाएगी या नहीं, यह फिल्मी गलियारों में सबसे बड़ा सवाल है। धुरंधर ने डेढ़ महीने में 879.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। डेढ़ महीने बाद भी फिल्म का कलेक्शन करोड़ों में है। अब देखना दिलचस्प होगा कि बॉर्डर 2 धुरंधर के रिकॉर्ड को ध्वस्त कर पाएगी या नहीं।

    यह भी पढ़ें- Border On OTT: 'बॉर्डर 2' की रिलीज से पहले यहां देखें Sunny deol की एपिक वॉर फिल्म, 29 साल पहले हुई थी रिलीज