यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 11, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
800 करोड़ कमाने वाली Chhaava की OTT पर दस्तक, फिल्म ने क्यों दर्शकों को कर दिया नाराज?
विक्की कौशल स्टारर फिल्म छावा (Chhaava) सिनेमाघरों के बाद ओटीटी पर रिलीज हो गई है। मगर हैरान करने वाली बात है कि फिल्म ने आते ही दर्शकों को नाराज कर द ...और पढ़ें

HighLights
- 14 फरवरी को थिएटर्स में आई थी छावा
- दो महीने बाद ओटीटी पर रिलीज हुई फिल्म
- 800 करोड़ कमा चुकी है छावा फिल्म
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। छावा का कहर आखिरकार थम गया है। सिनेमाघरों में जब से यह फिल्म रिलीज हुई है, तभी से यह अपना जादू चला रही है। दो महीनों में कई फिल्में सिनेमाघरों में आईं, लेकिन मजाल है जिसने छावा को पछाड़ा हो। खैर, विक्की कौशल स्टारर फिल्म का क्रेज सिनेमाघर में भले ही नेक्स्ट लेवल पर दिखा हो, लेकिन ओटीटी पर आते ही इसने दर्शकों को निराश कर दिया है।
14 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई विक्की कौशल स्टारर फिल्म छावा 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है। करीब 56 दिनों तक बॉक्स ऑफिस के सिंहासन पर कब्जा करने के बाद छावा ओटीटी पर रिलीज हुई, मगर इसका जो रिस्पॉन्स मिला, वो निराशाजनक रहा।
ओटीटी पर रिलीज हुई छावा फिल्म
छावा 11 अप्रैल यानी आज ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई। फिल्म ने सिनेमाघरों में जिस तरह धमाल मचाया, लग रहा था कि ओटीटी पर आते ही यह धमाल मचा देगी। मगर हुआ इसका उल्टा। दरअसल, फिल्म को ओटीटी पर सिर्फ एक ही भाषा हिंदी में रिलीज किया गया जो कई अन्य दर्शकों को रास नहीं आया।
यह भी पढ़ें- Chhaava Box Office Day 54: मंगलवार को छावा ने मचाया गदर, Sikandar के बाद Jaat के कलेक्शन पर भी लगाएगी ग्रहण?
छावा से क्यों नाराज दर्शक?
दरअसल, छावा को सिनेमाघरों में हिंदी के अलावा तेलुगु भाषा में भी रिलीज किया गया था जिससे फिल्म की अच्छी-खासी कमाई हुई थी। मगर ओटीटी रिलीज में छावा सिर्फ हिंदी भाषा में ही उपलब्ध है जिससे लोग काफी नाराज हैं। दर्शकों को उम्मीद थी कि फिल्म नेटफ्लिक्स पर कई भाषाओं में रिलीज की जाएगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
खबरें और भी
View this post on Instagram
छावा का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बनी फिल्म छावा 2025 की सुपरहिट फिल्मों में से एक है। यह टॉ 5 हाइएस्ट ग्रॉसिंग फिल्मों में चौथे पायदान पर है। सिर्फ भारत में फिल्म ने 594 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। जबकि टोटल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 800 करोड़ रुपये के आसपास है।
छावा की कहानी और कास्ट
छावा मराठा साम्राज्य के दूसरे शासक छत्रपति संभाजी महाराज की जिंदगी पर आधारित फिल्म है। फिल्म में संभाजी का किरदार विक्की कौशल ने निभाया और उन्हें अपनी परफॉर्मेंस के लिए खूब सराहना मिली। फिल्म में रश्मिका मंदाना, अक्षय खन्ना, आशुतोष राणा और दिव्या दत्त जैसे कलाकार भी अहम भूमिका में हैं।