Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 02, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Cirkus Trailer Release: बिजली के करंट के झटके देगा रोहित शेट्टी के 'सर्कस' का ट्रेलर', दीपिका का आइटम सॉन्ग

    By Tanya AroraEdited By:
    Updated: Fri, 02 Dec 2022 04:54 PM (IST)

    Cirkus Movie Trailer Release रणवीर सिंह और रोहित शेट्टी की जोड़ी सिंबा और सूर्यवंशी के बाद एक बार फिर से फिल्म सर्कस में साथ नजर आ रही है। हाल ही में फ ...और पढ़ें

    cirkus trailer released the ranveer singh rohit shetty comedy film will bang the theaters in december. Photo Credit/Instagram
    cirkus trailer released the ranveer singh rohit shetty comedy film will bang the theaters in december. Photo Credit/Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। Cirkus Official Trailer: रोहित शेट्टी और उनके सिंबा रणवीर सिंह की जोड़ी एक बार फिर से साथ में दिखाई देगी। सिंबा और सूर्यवंशी के बाद अब ये दोनों जल्द ही फिल्म 'सर्कस' में साथ में नजर आ रहे हैं। कुछ दिनों पहले ही फिल्म का टीजर सामने आया था। जिसमें निर्देशक रोहित शेट्टी के सर्कस की पूरी पलटन एक साथ नजर आ रही थी। इस छोटे से टीजर में जॉनी लीवर और संजय मिश्रा ने पहले ही ये क्लियर कर दिया था कि इस फिल्म में 60 के दशक का अंदाज दिखेगा। अब लोगों की उत्सुकता को और भी ज्यादा बढ़ाते हुए मेकर्स ने क्रिसमस पर रिलीज होने वाली मोस्ट अवेटेड फिल्म 'सर्कस' का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। जिसमें बहु-प्रतिभाशाली कलाकारों के साथ रणवीर सिंह का डबल रोल देखने को मिल रहा है। इस ट्रेलर को देखने के बाद आपके हंस-हंसकर जबड़े दुख जाएंगे।

    बिजली के करंट देते दिखे रणवीर सिंह 

    तीन मिनट 38 सेकंड का ये ट्रेलर बहुत ही धमाकेदार है। ट्रेलर की शुरुआत में एक सर्कस दिखाया गया है, जिसमें इलेक्ट्रिक मैन बने रणवीर सिंह दर्शकों को अपना एक्ट दिखाते हुए नजर आते । ट्रेलर जैसे-जैसे आगे बढ़ता वैसे-वैसे रोमांच भी बढ़ता जाता है। बिजली का करंट देते हुए रणवीर सिंह अपने शरीर में हो रही अजीबों-गरीब हरकत के बारे में सोचकर कन्फ्यूज नजर आए, तो वहीं संजय मिश्रा की दमदार पंचिंग लाइंस को सुनकर और उनकी कॉमेडी देखकर आप अपना पेट पकड़ लेंगे। रणवीर सिंह के ट्रेलर में ज्यादा डायलॉग नहीं है। रोहित शेट्टी ने इस ट्रेलर में कहानी क्या है, इसको ज्यादा रिवील नहीं किया है। हालांकि निर्देशक शेट्टी ने अपनी विशेषता को कायम रखा है और इस ट्रेलर में वह हर फन एलिमेंट डाला हुआ है, जिसे देखकर दर्शक ना तो अपनी हंसी रोक पाएंगे और ना ही अपना दिमाग ज्यादा यूज करना चाहेंगे।

    दीपिका पादुकोण हैं सरप्राइज पैकेज 

    इस फिल्म की हीरोइंस भले ही जैकलीन फर्नाडीज और पूजा हेगड़े हो, लेकिन ये कहना बिलकुल ही गलत नहीं होगा कि जब थिएटर में लोग ये फिल्म देखेंगे, तो दीपिका पादुकोण को देखकर उनकी सीटियां नहीं रुकेंगी। ट्रेलर में रोहित शेट्टी ने दीपिका पादुकोण की एक छोटी सी झलक दिखाई है, जिसमें दीपिका पादुकोण रणवीर सिंह के साथ इस फिल्म के गाने 'तुम नाचा तो सबको करंट लगा रे' पर लटके-झटके मारती हुई नजर आ रही हैं। पिंक रंग के कॉस्टयूम और देसी लुक में रणवीर के साथ दीपिका कहर ढहाती हुई नजर आ रही हैं। दीपिका के अलावा इस फिल्म में रोहित शेट्टी के अन्य एक्टर्स जॉनी लीवर, वरुण शर्मा सहित अपनी पंचिंग लाइनों से दर्शकों का दिल जीत रहे हैं।

    ट्रेलर में दिखा 60 के दशक का पूरा स्वाद 

    अगर आप 60 के दशक का अनुभव करना चाहते हैं, तो रोहित शेट्टी आपको इस राइड पर ले जाने के लिए बिलकुल तैयार हैं। क्योंकि उनकी फिल्म आपको 1982 में आई फिल्म 'अंगूर' की याद दिला देगी। बड़े-बड़े सेट्स के अलावा रोहित शेट्टी ने अपनी कॉमेडी का अंदाज भले ही सेम रखा हो, लेकिन उन्होंने रणवीर सिंह से लेकर जॉनी लीवर, वरुण शर्मा, जैकलीन फर्नांडीज और पूजा हेगड़े को 60 का लुक दिया है। रोहित शेट्टी की ये फिल्म क्रिसमस के मौके पर 23 दिसंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Cirkus Trailer Release: साठ के दशक को फिर जीने के लिए हो जाइए तैयार, आउट हुआ रणवीर सिंह के 'सर्कस' का ट्रेलर

    यह भी पढ़ें: Movies Release In December 2022: सर्कस, अवतार, गणपत समेत ये फिल्में दिसंबर में होगी रिलीज, करोड़ों लगे दाव पर