Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    कांग्रेस नेता Baba Siddique की इफ्तार पार्टी, पहुंचे सलमान खान, गौहर खान, पूजा हेगड़े जैसे कलाकार, वीडियो वायरल

    By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Sun, 16 Apr 2023 09:29 PM (GMT+05:30)

    Baba Siddique Iftar Party बाबा सिद्धिकी की इफ्तार पार्टी में कई कलाकारों ने भाग लिया है। इसमें सलमान खान गौहर खान सना खान रश्मि देसाई शहनाज गिल पूजा ह ...और पढ़ें

    Baba Siddique Iftar Party: बाबा सिद्धिकी की इफ्तार पार्टी में बॉलीवुड के कई कलाकारों ने भाग लिया है।
    Baba Siddique Iftar Party: बाबा सिद्धिकी की इफ्तार पार्टी में बॉलीवुड के कई कलाकारों ने भाग लिया है।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Baba Siddique Iftar Party: कांग्रेस नेता बाबा सिद्दिकी ने रविवार को मुंबई में एक होटल में इफ्तार पार्टी का आयोजन किया। इसमें सलमान खान, गौहर खान, पूजा हेगड़े, शहनाज गिल जैसे कलाकारों ने भाग लिया। सलमान खान ने इस अवसर पर स्टाइलिश ब्लैक कुर्ता और सलवार पहन रखा था। वह अच्छे लग रहे थे। कई लोगों ने उनका स्वागत भी किया। 

    सलमान खान बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी में पहुंचे है

    सलमान खान के पहुंचने पर बाबा सिद्दीकी और जीशान सिद्दीकी ने उनका स्वागत किया। सभी पैपराजी को पोज देते भी नजर आए। सलमान खान पिछले कई वर्षों से बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टियों में भाग लेते हैं। कई बार उनके दोस्त शाह रुख खान भी पार्टी में नजर आते हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

    View this post on Instagram

    A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

    गौहर खान अपने पति जैद दरबार के साथ पहुंची थी

    इस बार इफ्तार पार्टी में गौहर खान अपने पति जैद दरबार के साथ पहुंची थी। उन्होंने ग्रीन कलर का अनारकली सूट पहन रखा था। उनके बाल बंधे हुए थे। वहीं, जैद दरबार ने व्हाइट सूट पहन रखा था। गौहर खान वह जल्द मां बनने वाली है। पार्टी में रश्मि देसाई, जावेद जाफरी, पूजा हेगड़े, सलीम खान, अर्पिता खान और आयुष शर्मा भी नजर आए।

    View this post on Instagram

    A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

    View this post on Instagram

    A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

    सलमान खान जल्द किसी का भाई किसी की जान में नजर आएंगे

    गौरतलब है कि सलमान खान और पूजा हेगड़े जल्द किसी का भाई किसी की जान में नजर आएंगे। यह फिल्म ईद के अवसर पर 21 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। सलमान खान के साथ काम करने के अनुभव के बारे में बताते हुए पूजा हेगड़े ने कहा था, 'मुझे उनके साथ काम करके बहुत अच्छा लगा। वे वैसे ही है, जैसे इंटरव्यू में नजर आते हैं। वह सेट पर भी वैसे ही बर्ताव करते हैं।'

    View this post on Instagram

    A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

    किसी का भाई किसी की जान का निर्देशन फरहाद सामजी ने किया है

    किसी का भाई किसी की जान का निर्देशन फरहाद सामजी ने किया है। इसमें सलमान खान और पूजा हेगड़े के अलावा भूमिका चावला, विजेंद्र सिंह, अभिमन्यु सिंह, जस्सी गिल, शहनाज गिल और पलक तिवारी की अहम भूमिका है। सभी को इस फिल्म में बहुत उम्मीदें है। इस फिल्म का जमकर प्रचार किया जा रहा है। वहीं, फिल्म के कई गाने भी रिलीज किए गए है।

    खबरें और भी