Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Naina Song: खत्म हुआ इंतजार! दिलजीत दोसांझ के 'नैना' गाने ने लगाई आग, करीना और तब्बू की दिलकश अदा पर फिदा लोग

    Updated: Tue, 05 Mar 2024 01:03 PM (IST)

    साल का सुपरहिट ट्रैक फाइनली आ गया है। Crew का पहला गाना नैना रिलीज हो गया है। Kareena Kapoor Khan तब्बू और कृति सेनन ने अपने ग्लैमरस अंदाज से आग लगा द ...और पढ़ें

    दिलजीत दोसांझ का गाना नैना हुआ रिलीज। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    दिलजीत दोसांझ का गाना नैना हुआ रिलीज। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. रिलीज हुआ क्रू का गाना नैना
    2. दिलजीत की धुन पर अभिनेत्रियों ने दिखाई अदाएं
    3. बादशाह का रैप भी है जबरदस्त

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Crew Song Naina: साल की मच अवेटेड फिल्म क्रू का पहला गाना आखिरकार लम्बे इंतजार के बाद आज रिलीज कर दिया गया है। एक बार फिर दिलजीत दोसांझ और करीना कपूर खान की केमिस्ट्री देखने के लिए लोग बेताब हैं।

    दिलजीत दोसांझ और करीना कपूर खान ने 'गुडन्यूज' में साथ काम किया है। दोनों एक बार फिर साथ में स्क्रीन शेयर करने जा रहे हैं। आगामी फिल्म क्रू से उनका पहला गाना भी रिलीज हो गया है। करीना, कृति सेनन (Kriti Sanon) और तब्बू (Tabu) का ग्लैमर आपके होश उड़ा देगा।

    क्रू का पहला गाना हुआ रिलीज

    मंगलवार को करीना कपूर खान ने क्रू का पहला गाना नैना (Naina) रिलीज कर दिया है। वीडियो शेयर करते हुए बेबो ने कैप्शन में लिखा, "साल के सबसे हॉट ट्रैक पर गर्मी और लय बढ़ाने के लिए तैयार हो जाइए।" गाने में करीना, कृति और तब्बू का ग्लैमर अवतार देखने को मिल रहा है। किलर डांस मूव्स और लुक फैंस का दिल चुरा रहे हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Kareena Kapoor Khan (@kareenakapoorkhan)

    गाने को दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) ने आवाज दी है। अपनी जादुई आवाज से दिलजीत ने गाने को और भी दिलचस्प बना दिया है। वहीं, बादशाह (Badshah) ने शानदार रैप सॉन्ग गाया है। गाने को कम्पोज राज रन्जोध ने किया है। उन्होंने ही इसके लिरिक्स भी लिखे हैं। 

    यह भी पढ़ें- Diljit Dosanjh ने 'रिहाना' से की करीना कपूर की तुलना, कही ऐसी बात कि शर्मा गईं एक्ट्रेस, पति सैफ अली खान भी हैरान

    खबरें और भी

    फैंस को पसंद आया नैना ट्रैक

    लोगों ने 'नैना' गाने को वीरे दी वेडिंग के 'तारीफां' से तुलना की है। एक यूजर ने लिखा, "तारीफां वाइब्स, दिलजीत और बेबो का डेडली कॉम्बीनेशन।" एक ने तब्बू को सिजलिंग बताया। एक यूजर ने लिखा, "बेबो आपने घायल कर दिया।" एक और ने लिखा, "ओह माय गॉड, फायर है।" एक ने लिखा, "बेबो को कोई बीट नहीं कर सकता है।" हर कोई बेबो और तब्बू के ग्लैमर की तारीफ कर रहे हैं।

    रिया कपूर और एकता कपूर निर्मित फिल्म क्रू 29 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। 

    यह भी पढ़ें- Crew Teaser: 'कुर्सी की पेटी बांध लीजिए', टेक ऑफ करने के लिए तैयार है करीना, तब्बू, कृति की तिगड़ी, टीजर हुआ रिलीज