Daayra के नए पोस्टर में करीना कपूर के इंटेंस लुक ने उड़ाए होश, मेघना गुलजार की क्राइम ड्रामा कब होगी रिलीज
दायरा फिल्म के निर्माताओं ने करीना कपूर खान और पृथ्वीराज सुकुमारन के नए सोलो पोस्टर जारी किए हैं, जिसमें दोनों डीसीपी के इंटेंस लुक में नजर आ रहे हैं।

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। दायरा के निर्माताओं ने करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) और पृथ्वीराज सुकुमारन (Prithviraj Sukumaran) के नए सोलो पोस्टर जारी किए हैं। फिल्म अगले महीने सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है और दर्शक इसकी पहली झलक के बाद से ही उत्साहित नजर आ रहे हैं।
डीसीपी के रोल में नजर आएंगी करीना
करीना कपूर डीसीपी अजूनी कोहली और पृथ्वीराज डीसीपी रमन कुमार के रूप में एकदम अलग अंदाज में नजर आए। डीसीपी के तौर पर नजर आ रही करीना कपूर की इंटेंस नजरे उनके लुक पर बेहद सूट कर रही थीं। ऐसा लग रहा था मानों वो नो-नॉनसेंस एटिट्यूड वाला इशारा दे रही हों।

पीछे तेजी से गुजरते ट्रक्स पोस्टर में अर्जेंसी, मूवमेंट और मिस्ट्री का माहौल पैदा करते हैं।
साथ में नजर आएंगे पृथ्वीराज सुकुमारन
वहीं पृथ्वीराज सुकुमारन बतौर डीसीपी रमन कुमार कम बोलते हैं, लेकिन उनका असर उतना ही दमदार है। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के बीच, दूर तक फैले ग्रास फील्ड की बैकड्रॉप में नजर आ रहे रमन कुमार के पोस्टर में एक टेंस मोमेंट की झलक मिलती है। उनका सख्त चेहरा और भीतर सुलगती इंटेंसिटी इस बात का इशारा देती है कि इस शांत चेहरे के पीछे गुस्सा किस कदर उबल रहा है। अब सवाल यही है कि आखिर रमन के अंदर क्या चल रहा है और आगे कहानी किस मोड़ पर जाएगी?
-1788002640299.webp)
मेघना गुलजार हैं फिल्म की निर्देशक
नेशनल अवॉर्ड-विनिंग फिल्ममेकर मेघना गुलजार इसकी निर्देशक हैं। फिल्म की कहानी यश केस्वानी, सीमा अग्रवाल और मेघना गुलजार ने मिलकर लिखी है। ‘दायरा’ जंगल पिक्चर्स और पेन स्टूडियोज की पहली कोलैबोरेशन है। वहीं मेघना गुलजार और जंगल पिक्चर्स की यह तीसरी पार्टनरशिप है। इससे पहले दोनों ‘तलवार’ और ‘राजी’ जैसी एक्लेम्ड फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं।
31 अगस्त को इसका मच अवेटेड ट्रेलर रिलीज किया जाएगा। फिल्म 18 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
यह भी पढ़ें- करीना कपूर खान ने प्रेग्नेंसी की अफवाहों पर दिया मजेदार जवाब, पैपराजी ने मांगी माफी
यह भी पढ़ें- पहली बार साथ में स्क्रीन शेयर करेंगे Kareena Kapoor Khan और धनुष, भंसाली के अगले प्रोजेक्ट में नजर आएगी जोड़ी
