विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

करीना कपूर खान ने प्रेग्नेंसी की अफवाहों पर दिया मजेदार जवाब, पैपराजी ने मांगी माफी

Published: Sun, 23 Aug 2026 02:16 PM (IST)

करीना कपूर खान के एक वायरल वीडियो के बाद उनकी प्रेग्नेंसी की अफवाहें उड़ीं। अब करीना ने फाइनली इस पर रिएक्ट किया है।

News Article Hero Image

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। पिछले कुछ समय से करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसके बाद से उनकी प्रेग्नेंसी की खबरें आने लगीं। हालांकि उनकी टीम ने तुरंत क्लियर किया कि करीना प्रेग्नेंट नहीं हैं।

दिख रहा था करीना का बेबी बंप

21 अगस्त को वर्कआउट सेशन के बाद का एक वीडियो सामने आने के बाद, एक्ट्रेस करीना कपूर खान की तीसरी बार मां बनने की अफवाह उड़ी। वीडियो में करीना अपनी कार की ओर जाती हुई दिखीं, जिसके बाद कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने अंदाजा लगाया कि उनका 'बेबी बंप' दिख रहा था।

एक समय पर, उनकी टीम का एक सदस्य उनके सामने छाता पकड़े हुए दिखा, जिससे ऐसा लगा कि उन्हें पैपराजी से बचाया जा रहा था। इस बात ने अफवाहों को और हवा दे दी।

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

पैप्स ने करीना से मांगी माफी

अब फाइनली करीना कपूर ने इस पर रिएक्ट किया है। 22 अगस्त को करीना फिर से स्पॉट हुईं। बटर-येलो शर्ट और काला ट्राउजर पहने करीना जब अपनी कार में बैठ रही थीं, तो पैपराजी ने उनसे बात करने की कोशिश की।

अपने तीसरे बच्चे को लेकर चल रही अटकलों पर मिल रहे ध्यान पर करीना ने मजेदार अंदाज में कहा,'तुम लोग पागल कर देते हो।' इससे पहले एक पोस्ट के जरिए भी करीना ने इशारा किया कि उनका पेट निकला हुआ इसलिए दिख रहा था क्योंकि उन्होंने ज्यादा खाना खा लिया था।

WhatsApp Image 2026-08-22 at 7.40.59 PM

करीना और सैफ पहले से ही दो बेटों, तैमूर अली खान और जहांगीर अली खान के माता-पिता हैं। तैमूर का जन्म 2016 में हुआ था, जबकि उनके छोटे बेटे जेह का जन्म 2021 में हुआ था।

यह भी पढ़ें- 'हट ना बे...' Kareena Kapoor Khan ने प्रेग्नेंसी की खबरों पर अपने ही अंदाज में दिया जवाब, हैरान रह गए यूजर्स

यह भी पढ़ें- पहली बार साथ में स्क्रीन शेयर करेंगे Kareena Kapoor Khan और धनुष, भंसाली के अगले प्रोजेक्ट में नजर आएगी जोड़ी