विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'हट ना बे...' Kareena Kapoor Khan ने प्रेग्नेंसी की खबरों पर अपने ही अंदाज में दिया जवाब, हैरान रह गए यूजर्स

Published: Sat, 22 Aug 2026 08:20 PM (IST)

करीना कपूर खान ने अपनी तीसरी प्रेग्नेंसी की अफवाहों पर मजाकिया अंदाज में जवाब दिया है।

News Article Hero Image

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बीते दिनों सोशल मीडिाय पर इस तरह की अफवाह उड़ी थी कि करीना कपूर तीसरी बार मां बनने वाली हैं। इस पर करीना (Kareena Kapoor Khan) ने तो कुछ नहीं कहा, हालांकि उनकी टीम ने साफ किया कि करीना कपूर प्रेग्नेंट नहीं हैं।

करीना ने मजाकिया अंदाज में दिया जवाब

अब ऐसा लगता है कि करीना कपूर खान उन सभी लोगों पर मजाकिया अंदाज में तंज कसा है जो सोच रहे थे कि वह प्रेग्नेंट हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में सेलिब्रिटी हेयर और मेकअप आर्टिस्ट मितेश रजनी की एक पोस्ट को री-शेयर शेयर किया।

Kareena (14)

इससे ऐसा लगता है कि वह यह इशारा कर रही हैं कि जिम के बाहर देखे जाने से पहले उन्होंने क्या खाया था। उनकी यह पोस्ट प्रेग्नेंसी को लेकर चल रही अटकलों का एक तरह से बिना बोले एक हल्का-फुल्का जवाब सी लगती है।

मेकअप आर्टिस्ट की स्टोरी पर किया री-शेयर

रजनी, जो एक जाने-माने सेलिब्रिटी हेयर और मेकअप आर्टिस्ट हैं और अक्सर बॉलीवुड स्टार्स के साथ काम करते हैं ने एक मिरर सेल्फी शेयर की जिसमें वह मजाकिया अंदाज में अपना पेट पकड़े हुए दिख रहे हैं। उन्होंने 'हम आपके हैं कौन..!' फिल्म का गाना 'चॉकलेट, लाइम जूस' के बैकग्राउंड के साथ ये फोटो शेयर की।

WhatsApp Image 2026-08-22 at 7.40.59 PM

ऐसा लगता है कि वह गाने में बताए गए खाने और क्रेविंग का जिक्र कर रहे थे और मजाक-मजाक में यह इशारा कर रहे थे कि पैपराजी के देखने से पहले करीना ने क्या खाया होगा। रजनी ने पोस्ट का कैप्शन भी "हट ना बे" लिखा।

करीना ने इशारों-इशारों में दिया जवाब

इसके बाद करीना ने रजनी की स्टोरी का स्क्रीनशॉट लिया और उसे अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर दोबारा शेयर किया। उन्होंने कोई टेक्स्ट तो नहीं लिखा, लेकिन कई इमोजी पोस्ट किए, जिनमें हंसता हुआ चेहरा, चेहरा ढके हुए बंदर और पिज़्जा का इमोजी लगाया। खासकर पिज्जा वाले इमोजी को देखकर यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि वह स्पॉट होने से पहले पिज्जा खाने की ओर इशारा कर रही थीं।

यह भी पढ़ें- पहली बार साथ में स्क्रीन शेयर करेंगे Kareena Kapoor Khan और धनुष, भंसाली के अगले प्रोजेक्ट में नजर आएगी जोड़ी

यह भी पढ़ें- Kareena Kapoor ने प्रेग्नेंसी पर खोला राज, वायरल वीडियो में बेबी बंप देख चकराया लोगों का माथा