यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Baby के आने से पहले 15 किलो वजन बढ़ाना चाहते हैं Ranveer Singh, लेकिन क्यों?
रणवीर सिंह बहुत जल्द पिता बनने वाले हैं। दीपिका पादुकोण सितंबर में अपने पहले बच्चे को जन्म देंगी। दोनों परेंट्स आने वाले बेबी के लिए एक्साइटेड हैं और ...और पढ़ें

HighLights
- रणवीर को बढ़ाना है 15 किलो वजन
- डान 3 में कियारा के साथ नजर आएंगे रणवीर
- सितंबर में दीपिका देंगी बच्चे को जन्म
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण बहुत जल्द फैमिली स्टार्ट करने वाले हैं। दीपिका सितंबर में उनके पहले बच्चे को जन्म देने वाली हैं। रणवीर इन दिनों प्रेग्नेंट वाइफ का खूब ख्याल रख रहे हैं। वहीं खबर आ रही है कि रणवीर ने बेबी के आने की खास तैयारी भी शुरू कर दी है। वह इस समय डाइडिंग छोड़कर खूब सारा खा रहे हैं क्योंकि उन्हें वजन बढ़ाना है।
बढ़ाना चाहते हैं वजन
रिपोर्ट्स की मानें तो रणवीर को बेबी के आने से पहले 15 किलो वजन बढ़ाना है। इस वजह से वो इन दिनों खूब मीठा और फ्राइज खा रहे हैं। इस बात का खुलासा मशहूर राइटर शोभा डे ने किया। जहां रणवीर उन्हें अलीबाग के एक कैफे में मिले थे। शोभा ने कैफे से रणवीर की एक फोटो भी शेयर की जिसमें वो व्हाइट कलर की टीशर्ट और बहुत बड़ी दाढ़ी में नजर आ रहे हैं। इसके साथ रणवीर ने ब्लैक कलर के ग्लासेज भी लगाए हुए हैं।
यह भी पढ़ें: Deepika Padukone ने बताया कि हर 5 सेकेंड में देखती हैं पति Ranveer Singh की शक्ल, शेयर किया क्यूट वीडियो
रणवीर ने बताई वजह
रणवीर ये वजन अपने आने वाले प्रोजेक्ट की वजह से बढ़ा रहे हैं। दरअसल रणवीर की कोई फिल्म आने वाली है जिसमें उन्हें फिट पर्सनालिटी को छोड़कर थोड़ा वेट गेन करना होगा। हो सकता है आने वाले दिनों में आपको रणवीर बढ़े हुए वेट के साथ दिखाई दें।
(2).jpg)
वहीं एक दूसरी तस्वीर में वो शोभा और उनके फ्रेंड के साथ पोज देते नजर आए। तीनों के चेहरे पर बड़ी वाली स्माइल साफ नजर आ रही है।

चल रही है इस फिल्म की तैयारी
रणवीर सिंह को आखिरी बार साल 2023 में आई फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में देखा गया था। इस फिल्म में वो आलिया भट्ट के साथ नजर आए थे जिसमें उनकी और आलिया की केमिस्ट्री की भी काफी तारीफ हुई थी।
खबरें और भी
फिलहाल रणवीर रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स की फिल्म 'सिंघम अगेन' में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ अजय देवगन और अक्षय कुमार भी नजर आएंगे। इसके अलावा वो डान 3 के लिए भी तैयार हैं। इस फिल्म में उनकी जोड़ी कियारा आडवाणी के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे।