Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Deepika Padukone ने बताया कि हर 5 सेकेंड में देखती हैं पति Ranveer Singh की शक्ल, शेयर किया क्यूट वीडियो

    Updated: Fri, 07 Jun 2024 05:04 PM (IST)

    बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने एक बहुत ही क्यूट वीडियो शेयर करके पति रणवीर सिंग के प्रति अपना प्यार जताया है। दीपिका ने एक बहु ...और पढ़ें

    Deepika Padukone express love towards Ranveer Singh
    Deepika Padukone express love towards Ranveer Singh

    HighLights

    1. छुट्टी में साथ बिताते हैं समय
    2. दीपिका ने शेयर किया क्यूट वीडियो
    3. रोहित शेट्टी की सिंघम में नजर आएंगी दीपिका पादुकोण

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण को बी-टाउन का पॉवर कपल कहा जाता है। रणबीर कपूर कभी भी पब्लिक में दीपिका के प्रति अपना प्यार जताने से पीछे नहीं हटते। लेकिन इस बार दीपू ने सोशल मीडिया पर अपने प्यार का इजहार किया है।

    दीपिका ने इंस्टाग्राम स्टोरीज में एक रील शेयर की है जिसमें वो रणवीर के प्रति अपने प्यार का इजहार कर रही हैं। दीपिका ने जो वीडियो शेयर किया है वो दरअसल एक पपी का है जो अपनी प्यारी-प्यारी मासूम आंखों से बार-बार किसी को देख रहा है। इस वीडियो का कैप्शन है- 'मैं अपने प्यार को हर 5 सेकेंड में देखते हुए क्योंकि वो सबसे क्यूट और सबसे हैंडसम इंसान है।'

    दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह एक दूसरे के सबसे बड़े चियरलीडर हैं। ये दोनों कपल गोल्स देने से कभी पीछे नहीं हटते। इतने बिजी शेड्यूल में भी ये एक-दूसरे के साथ समय बिताने का टाइम निकाल ही लेते हैं।

    यह भी पढ़ें: शॉपिंग पर निकलीं मॉम टू बी Deepika Padukone, यूजर बोले- 'बच्चे के लिए हो रही हैं तैयारियां'

    छुट्टी में कैसे बिताते हैं समय

    दीपिका ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वो और रणवीर छुट्टी वाले दिन एक साथ कैसे टाइम बिताते हैं। दीपिका ने वोग (Vogue)को दिए एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें डांस करना बहुत पसंद है। दीपिका ने बताया कि वीकेंड्स पर हम म्यूजिक चलाकर कभी कभी सुबह 4 बजे तक लिविंग रूम में डांस ही करते रह जाते हैं।

    दीपिका के आने वाले प्रोजेक्ट्स

    दीपिका को आखिरी बार फिल्म फाइटर में देखा गया था। इस फिल्म में उनके साथ ऋतिक रोशन,अनिल कपूर, करण सिंह ग्रोवर और कई अन्य किरदार नजर आए थे। इसके अलावा दीपिका रोहित शेट्टी की फिल्म सिंघम अगेन में लेडी सिंघम के किरदार में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ रणवीर सिंह, अजय देवगन और अक्षय कुमार भी नजर आएंगे। वहीं रणवीर सिंह सिंघम के अलावा डॉन 3 में भी नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ कियार आडवाणी लीड किरदार में होंगी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: इटली से लौटते ही होने वाली मां Deepika Padukone संग डिनर डेट पर गये Ranveer Singh, बीवी को भीड़ से बचाते आए नजर