यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
इटली से लौटते ही होने वाली मां Deepika Padukone संग डिनर डेट पर गये Ranveer Singh, बीवी को भीड़ से बचाते आए नजर
रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) जल्द ही माता-पिता बनने जा रहे हैं। हाल ही में होने वाले पापा रणवीर अपनी लेडी लव दीपिका ...और पढ़ें

HighLights
- डेट पर निकले रणवीर और दीपिका
- इटली से लौटते ही बीवी के साथ रणवीर ने की आउटिंग
- रणवीर और दीपिका का वीडियो हुआ सामने
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बी-टाउन के पावर कपल दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) अपनी जिंदगी के नए फेज की शुरुआत करने जा रहे हैं। दोनों ने फरवरी महीने में खुशखबरी दी थी कि दोनों जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। दीपिका अपना प्रेग्नेंसी पीरियड एन्जॉय कर रही हैं।
हाल ही में, रणवीर सिंह अपनी लेडी लव दीपिका पादुकोण को डिनर डेट पर ले गये। सोशल मीडिया पर उनका वीडियो भी सामने आया है, जिसे देख लोग उन पर प्यार लुटा रहे हैं। दरअसल, रणवीर अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग बैश (Anant Ambani Radhika Merchant Pre Wedding) में शामिल होने के लिए इटली गये थे।
रणवीर के साथ अनंत और राधिका की क्रूज पार्टी में दीपिका पादुकोण नहीं गई थीं। वह मुंबई में सोलो डिनर डेट कर रही थीं। हालांकि, इटली से लौटते ही रणवीर अपनी वाइफ को डिनर पर ले गये। सोमवार की रात का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
दीपिका के साथ घूमने निकले रणवीर
क्लिप में देखा जा सकता है कि रणवीर और दीपिका एक रेस्तरां से बाहर निकल रहे हैं। बाजीराव ने अपनी मस्तानी का हाथ थामा हुआ है। फिर वह भीड़ से बचाते हुए होने वाली मां दीपिका को कार में बिठाते हैं और दूसरी गाड़ी में बैठकर वहां से चले जाते हैं। प्रेग्नेंट दीपिका पादुकोण ने व्हाइट और रेड कलर का चेक्ड को-ऑर्ड सेट पहना था और स्पेक्स से लुक को कम्प्लीट किया था। वहीं, रणवीर व्हाइट शर्ट, डेनिम जींस और ब्लू कैप में हैंडसम लग रहे थे।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- रणवीर के बिना डिनर पर गईं Deepika Padukone, एक्ट्रेस से ज्यादा केयर टेकर ने खींचा लोगों का ध्यान, फैंस ने कही ये बात
रणवीर और दीपिका का वीडियो देख लोग कह रहे हैं कि उन्हें प्रेग्नेंसी क्रेविंग हो रही है, इसलिए वह बाहर जाकर टेस्टी फूड एन्जॉय कर रही हैं। मगर कुछ ट्रोल्स इसे पब्लिसिटी बता रहे हैं। उनका कहना है कि एक्ट्रेस इतने दिन से लाइमलाइट से दूर थीं और अब वह सुर्खियों में रहने के लिए बाहर निकल रही हैं। बता दें कि इससे पहले शनिवार और रविवार को भी दीपिका डिनर डेट के लिए गई थीं।