विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दीपिका पादुकोण के साथ काम कर चुकी हैं 'रिंकी', Panchayat 3 के बाद इस शो में जलवा दिखाएंगी एक्ट्रेस सांविका

Published: Mon, 03 Jun 2024 12:11 PM (GMT+05:30)

दीपक कुमार मिश्रा के डायरेक्शन में बनी वेब सीरीज पंचायत 3 को लोगों से जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है। इस ...और पढ़ें

'पंचायत 3' एक्ट्रेस सांविका. फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
'पंचायत 3' एक्ट्रेस सांविका. फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. 'पंचायत 3' की एक्ट्रेस हैं सांविका
  2. दीपिका पादुकोण के साथ किया है काम
  3. सांविका ने अपकमिंग प्रोजेक्ट पर की बात

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Panchayat 3 Actress Sanvikaa: ओटीटी पर इन दिनों 'पंचायत 3' वेब सीरीज का जलवा देखने को मिल रहा है। जब से ये शो शुरू हुआ है, तब से हर ओर इसी के चर्चे हैं। TVF की इस सीरीज में कैरेक्टर 'रिंकी' भी पॉपुलर है। 'सचिव जी' यानी जितेंद्र कुमार (Jitendra Kumar) के साथ रिंकी की बॉन्डिंग 'पंचायत 3' में बहुत पसंद की जा रही है।

एक्ट्रेस सांविका 'पंचायत' सीरीज के बाद जबरदस्त लाइमलाइट में हैं। पहले दो सीजन के बाद तीसरे सीजन के लिए उन्हें पहले से भी ज्यादा प्यार मिल रहा है। लोग उनके बारे में और जानने में दिलचस्पी दिखा रहे हैं। इस बीच एक्ट्रेस सांविका ने एक पॉडकास्ट इंटरव्यू में अपने बारे में काफी कुछ बताया है।

असली नाम का किया खुलासा

डिजिटल कमेंट्री को दिए इंटरव्यू में सांविका ने बताया कि उनका असली नाम पूजा सिंह है। लेकिन उन्होंने अपना नाम बदला क्योंकि ये कॉमन नेम्स हैं। उन्होंने अपने दोस्तों से पोलिंग के जरिये पूछा था कि आराध्या या सांविका में से कौन सा नाम रखना चाहिए। ज्यादातर वोट्स सांविका के लिए गए। इसलिए उन्होंने अपना नाम फाइनली यही रख दिया। हालांकि, ये उनका स्क्रीन नेम है।

दीपिका पादुकोण के विज्ञापन में किया काम

सांविका ने बताया कि करियर के शुरुआती दिनों में उन्होंने करण जौहर (Karan Johar) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) के एक ऐड में बैकग्राउंड रोल किया था। यह जियो सिनेमा का ऐड था, जिसमें उन्होंने पासिंग शॉट दिया था। सांविका ने बताया कि इस ऐड के शूट पर जब लाइटिंग सेट करनी थी, तब उन्हें थोड़ी देर के लिए दीपिका पादुकोण की जगह खड़े रहने के लिए कहा गया था। 

सांविका ने कहा, ''मैं इतनी खुश हो गई थी कि मुझे दीपिका पादुकोण की जगह खड़े होने के लिए कहा है। मेरे लिए इन छोटी-छोटी चीजों के मायने थे, जिससे मेरी मदद हो सकी। इन छोटे-छोटे कामों से एक्सप्लोर कर रही थी कि इस फील्ड में आगे जाना है या नहीं।'' 

'पंचायत 3' के बाद इस सीरीज में करेंगी काम

सांविका ने खुलासा किया कि 'पंचायत 3' के बाद उनका शो 'हजामत' रिलीज होगा। यह किस प्लेटफॉर्म पर शुरू  होगा, इसकी अनाउंसमेंट होना बाकी है।

यह भी पढ़ें: Sanvikaa नहीं, ये है पंचायत की 'रिंकी' का असली नाम, मां-बाप से झूठ बोलकर ऐसे इंजीनियर से बनीं एक्ट्रेस 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।