विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Sanvikaa नहीं, ये है पंचायत की 'रिंकी' का असली नाम, मां-बाप से झूठ बोलकर ऐसे इंजीनियर से बनीं एक्ट्रेस

Published: Sat, 01 Jun 2024 06:28 PM (GMT+05:30)

वेब सीरीज पंचायत का तीसरा सीजन स्ट्रीम हो गया है। कुछ ही दिनों में यह सीजन भी लोगों को काफी ...और पढ़ें

कौन है पंचायत की 'रिंकी' (Photo Credit: Instagram)
कौन है पंचायत की 'रिंकी' (Photo Credit: Instagram)

HighLights

  1. कौन हैं पंचायत 3 की 'रिंकी'
  2. 'रिंकी' का का असली नाम नहीं है संविका
  3. घर से झूठ बोलकर की एक्टिंग की शुरुआत

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Who Is Panchayat Actress Sanvikaa: प्राइम वीडियो की फेमस वेब सीरीज 'पंचायत' का तीसरा सीजन कुछ दिन पहले ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम हो गया है। पहले दो सीजन की तरह ही इस तीसरे सीजन को भी दर्शकों से खूब प्यार मिल रहा है।

हर तरफ इस सीजन की कहानी और इसके किरदार सुर्खियों में बने हुए हैं। कोई 'प्रधान जी' की तारीफ कर रहा है, तो किसी को 'सचिव जी' अच्छे लग रहे हैं। वहीं, इन दोनों किरदारों के अलावा 'मंजू देवी' और 'रिंकी' यानी नीना गुप्ता और संविका भी लाइमलाइट में बनी हुई हैं।

यह भी पढ़ें: Sanvikaa Photos: इन तस्वीरों से होश उड़ाती हैं 'पंचायत 3' की 'रिंकी', कातिलाना अदाएं देख पिघले फैंस

इस सीजन में दर्शकों को 'सचिव जी' यानी जितेंद्र और प्रधान की बेटी रिंकी यानी संविका की लव स्टोरी भी देखने को मिली। दोनों की केमिस्ट्री को लोगों ने काफी पसंद किया, लेकिन क्या आप जानते हैं कि पंचायत में 'रिंकी' का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस कौन हैं और कैसे उन्होंने अपने अभिनय की शुरुआत की। चलिए जानते हैं उनके बारे में।

'रिंकी' का असली नाम नहीं है संविका

संविका मध्य प्रदेश के जबलपुर की रहने वाली हैं। बहुत कम लोग इस बात को जानते होंगे कि संविका एक्ट्रेस का असली नाम नहीं है, बल्कि उनका रियल नाम पूजा सिंह है। इस बात का खुलासा एक्ट्रेस ने डिजिटल कमेंट्री के साथ एक पॉडकास्ट में किया था। साथ ही अपना नाम बदलने की वजह भी बताई थी। संविका ने कहा था कि

किसी ने मुझे यह कहा था कि मैं संविका की जगह 'रिंकी' ही अपना नाम रख लूं, लेकिन फिर मैंने सोचा कि एक एक्टर के तौर पर आप अपनी पूरी जिंदगी में अलग-अलग किरदार निभाएंगी। उम्मीद है कि फ्यूचर में लोग भी आपको दूसरे नामों से भी जानेंगे। ऐसे में मैंने यह नहीं रखा। पूजा सिंह इसलिए नहीं रखा, क्योंकि यह बहुत ही कॉमन नाम है और इंडस्ट्री में भी इस नाम के लोग हैं। ऐसे में यह ऑडियंस को कंफ्यूज कर सकता है। फिर मैंने काफी रिसर्च किया और अपना नाम संविका रखा।

अच्छी पढ़ी लिखी हैं संविका

संविका एक्टिंग के साथ-साथ पढ़ाई में भी हमेशा आगे रही हैं। उन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। एक्ट्रेस के माता-पिता चाहते थे कि वह अच्छी नौकरी कर और सेटल हो जाए, लेकिन संविका को यह मंजूर नहीं था और वह 9 से 5 की नौकरी नहीं करना चाहती थी, बल्कि एक्टिंग में अपना करियर बनाना चाहती थीं।

हालांकि, उनका यह सफर इतना आसान होने वाला नहीं था। ऐसे में उन्होंने अपने माता-पिता से झूठ बोला कि वह नौकरी के लिए बैंगलोर जा रही हैं और मुंबई आ गईं। यहां उन्हें अपने एक दोस्त का साथ मिला, जो पहले से ही एक्टिंग इंडस्ट्री से ताल्लुक रखता है।

ऐड में मिला काम

आईएमबीडी की रिपोर्ट के अनुसार, संविका ने सबसे पहले आउटफिट असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में अपना करियर शुरू किया। इसके साथ-साथ उन्होंने ऑडिशन देना भी चालू रखा। ऐसे करते-करते संविका को सबसे पहले ऐड में काम मिला। फिर उन्होंने 'हजामत' और 'लखन लीला भार्गव' जैसी वेब सीरीज में भी काम किया।

पंचायत ने दिलाई पहचान

धीरे-धीरे काम करने के बाद संविका के हाथ 'पंचायत' लगी। संविका पहले सीजन से इसमें 'रिंकी' का किरदार निभा रही हैं, लेकिन उन्हें पहचान तीसरे सीजन से ज्यादा मिली है।

यह भी पढ़ें: Panchayat 3 Cast: सचिव जी और प्रधान जी ही नहीं, इन किरदारों के कंधों पर पंचायत 3, फुलेरा की कहानी में लाये ट्विस्ट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।