Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'मुझसे एलर्जी थी,' कोरियोग्राफर ने निकाल दी थी Rekha की हेकड़ी, 33 साल पहले हुआ था झगड़ा

    Updated: Wed, 03 Jun 2026 02:05 PM (IST)

    33 साल पहले एक फिल्म के सेट पर रेखा और डांस कोरियोग्राफ सरोज खान का झगड़ा हो गया था। ...और पढ़ें

    सरोज खान और रेखा (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    सरोज खान और रेखा (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    HighLights

    1. क्यों हुआ था रेखा और सरोज खान का झगड़ा

    2. फिल्म के सेट पर आपस में भिड़ गए थे दोनों

    3. फटकार सुनकर रोने लगी थीं अभिनेत्री रेखा

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा की वेटरन एक्ट्रेस के तौर पर रेखा को जाना जाता है। अपने सुनहरे फिल्मी करियर में कमाल की मूवीज को लेकर वह काफी चर्चा में रहती हैं। लेकिन निजी जिंदगी से जुड़े विवादों को लेकर भी रेखा अक्सर सुर्खियां बटोरती हैं।

    इस आधार पर आज हम आपको रेखा और डांस कोरियोग्राफ सरोज खान के झगड़े के बारे में बताने जा रहे हैं, जो 33 साल पहले आई एक कल्ट मूवी के सेट पर हुआ था। उस दौरान क्या-क्या हुआ, आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं-

    रेखा-सरोज खान का झगड़ा

    सरोज खान हिंदी सिनेमा की सबसे पॉपुलर डांस कोरियोग्राफर रही थीं। 90 के दशक में हर फिल्म में उन्हें ही डांस मास्टर के तौर पर शामिल किया जाता था। रेखा और जीतेंद्र की कल्ट फिल्म शेषनाग के गाने 'ओ मेरे दुश्मन' के लिए भी सरोज को बतौर डांस कोरियोग्राफर की जिम्मेदारी मिली। लेकिन इस गाने की शूटिंग के दौरान सेट पर रेखा और सरोज खान आमने-सामने आ गए थे। 

    यह भी पढ़ें- Rekha की वो फिल्म जिसमें 'मगरमच्छ' ने लूट ली थी पूरी लाइमलाइट, 38 साल पहले आई थ्रिलर का क्लाईमैक्स था दमदार

    rekha and saroj khan (1)

    सरोज ने रेखा को फटकार लगा दी थी, जिससे वह रोने लगीं थीं और सिनेमाई गलियारे में इन दोनों के झगड़े की खबर आग की तरह फैलने लगी। इस मामले को लेकर सरोज ने लहरें रेट्रो को दिए इंटरव्यू में खुलकर बात की थी और बताया था-

    खबरें और भी

    rekha and saroj khan

    मेरे और रेखा के बीच में इतना भी कुछ नहीं हुआ था, जिसको लेकर इतना बवाल मचा। उनके मुझसे समस्या थी या फिर एलर्जी थी। अगर आपको मेरे साथ काम नहीं करना था तो डायरेक्टर से कह कर अपना डांस मास्टर बदलवा लेते। आपको टाइम पर डांस रिहर्सल करना नहीं है, सेट पर आने के वक्त आपकी तबीयत ठीक नहीं रहती, तो भला ऐसे कैसे काम होता। मुझे लगता है कि उन्हें मेरा साथ काम करना और मुझसे डांस सीखना पसंद नहीं था। 

    बाद में कई गानों में साथ किया काम

    इस तरह से सरोज खान ने रेखा को लेकर हैरान करने वाला खुलासा किया था। हालांकि, विवाद के बाद भी रेखा और सरोज ने कई फिल्मों के डांस सीक्वेंस में एक साथ काम किया। इतना ही नहीं सरोज खान के निधन पर रेखा ने शोक भी जताया था और उन्हें डांसिंग क्वीन भी बतयाा था।

    यह भी पढ़ें- Raj Babbar के प्यार में दीवानी थीं Rekha, नंगे पांव किया था पीछा? अफेयर की अफवाहों पर आर्य का रिएक्शन