यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
सेट पर कोड में बातें करते थे Govinda और David Dhawan, डायरेक्टर ने शेयर किया मजेदार किस्सा
गोविंदा और सलमान खान ने फिल्म पार्टनर में साथ काम किया था लेकिन क्या आपको पता है कि भाईजान इस फिल्म को करने के लिए पहले राजी नहीं थे। फिल्म के निर्देश ...और पढ़ें

HighLights
- सलमान ने कहा था लड़ने से कोई फायदा नहीं
- गोविंदा और डेविड की है कमाल की केमेस्ट्री
- फिल्म नहीं करना चाहते थे सलमान खान
एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। डेविड धवन और अभिनेता गोविंदा ने लगभग 17 फिल्मों में एक साथ काम किया है। इनकी जोड़ी को 90s में टॉप की जोड़ी कहा जाता था। दोनों ने साथ में कई हिट फिल्में दी हैं। आपने कई जगह सुना होगा कि गोविंदा अक्सर अपनी फिल्मों के सेट पर लेट पहुंचते थे जिसकी वजह से उनकी कई डायरेक्टर्स के साथ बनी नहीं।
सेट पर लेट आते थे गोविंदा
अब एक इंटरव्यू में डेविड धवन से इस बारे में सवाल किया गया? इस पर जवाब देते हुए डेविड धवन ने कहा कि हां गोविंदा को सेट पर लेट आने की आदत थी लेकिन इसके बावजूद उनके काम हमेशा पूरे होते थे। इसके अलावा डायरेक्टर ने ये भी बताया कि सलमान खान इस फिल्म में काम नहीं करना चाहते थे।
यह भी पढ़ें: फाइनल हुआ Varun Dhawan की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म का टाइटल? अगले साल हो सकती है रिलीज
डेविड और गोविंदा के बीच थी अच्छी बॉन्डिंग
बॉलीवुड बबल से बात करते हुए डेविड धवन ने गोविंदा की तारीफ करते हुए उन्हें किंग ऑफ इंप्रोवाइजेशन कहा। उन्होंने बताया कि मेरी और गोविंदा की एक खास तरीके की लैंग्वेज थी जिसमें सेट पर रहते हुए दोनों बात करते थे। डेविड ने उदाहरण देते हुए कहा जैसे मैं कहता था कि रबड़ है सीन तो गोविंदा समझ जाते थे कि सीन खींचा हुआ है। इस पर वो कहते थे डेविड, मैं पूरा सीन एक शॉट में देता हूं।
मैं ही गोविंदा को हैंडल कर सकता हूं
बता दें कि गोविंदा और डेविड धवन ने राजा बाबू, कूली नंबर 1, हीरो नंबर वन, आंखे और साजन चले ससुराल जैसी कुछ बेहतरीन फिल्मों में काम किया है। अपने और गोविंदा के रिलेशन पर बात करते हुए डेविड ने कहा, "मैं ही एक ऐसा इंसान हूं जो गोविंदा को हैंडल कर सकता है। उसने मुझे बहुत रिस्पेक्ट दी है।"
खबरें और भी
वहीं गोविंदा और सलमान खान को साथ में कास्ट करना एक बहुत ही मुश्किल काम था क्योंकि सलमान खान गोविंदा के साथ काम नहीं करना चाहते थे। एक पुरानी घटना को याद करते हुए सलमान ने कहा था कि इससे (गोविंदा) से लड़ने से कोई फायदा नहीं है।