De De Pyaar De 2 Release Date: प्यार या परिवार! इश्क के चक्कर में फंसे Ajay Devgn, 'शैतान' संग फिर जमेगी जोड़ी
De De Pyaar De 2 Release Date OUT: अजय देवगन अपनी कई सीक्वल फिल्मों के साथ बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं, जिनमें अब 'दे दे प्यार दे 2' भी शामिल है। 6 ...और पढ़ें

दे दे प्यार दे 2 की रिलीज डेट हुई अनाउंस। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
HighLights
दे दे प्यार दे 2 की रिलीज डेट अनाउंस
फिल्म का मजेदार मोशन पोस्टर आउट
अजय देवगन संग दिखेंगे आर माधवन
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सीक्वल के किंग अजय देवगन बड़े पर्दे पर एक के बाद एक सीक्वल मूवीज ला रहे हैं। सिंघम अगेन, रेड 2, सन ऑफ सरदार 2 और दृश्यम 2 के बाद अब उनकी एक और अपकमिंग सीक्वल की रिलीज डेट की अनाउंसमेंट हो गई है। हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि रोमांटिक कॉमेडी दे दे प्यार दे 2 (De De Pyaar De 2) है।
साल 2019 में अजय देवगन दे दे प्यार दे लेकर आए थे जिसमें वह पत्नी और प्रेमिका के बीच फंसे थे। अकिव अली निर्देशित इस फिल्म को खूब पसंद किया गया था। अब 6 साल बाद फिल्म का सीक्वल आ रहा है। इस बार तब्बू न सही, मगर कई नए चेहरे जरूर दिखाई देंगे।
दे दे प्यार दे 2 की स्टार कास्ट
अजय देवगन ने शनिवार को अपनी अपकमिंग फिल्म दे दे प्यार दे 2 की अनाउंसमेंट की और एक मजेदार मोशन पोस्टर शेयर कर सभी स्टार कास्ट के चेहरे से भी पर्दा उठा दिया। अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह के अलावा फिल्म में आर माधवन (R Madhavan), मीजान जाफरी, इशिता दत्त, गौतमी कपूर जैसे कलाकार अहम भूमिका में दिखाई देंगे।
यह भी पढ़ें- Drishyam 3 के डबल धमाके के लिए हो जाएं तैयार, अजय देवगन और मोहनलाल ने शूटिंग का किया ऐलान
दे दे प्यार दे 2 की कहानी?
पहली वाली दे दे प्यार दे प्रेमिका और बीवी के बारे में था। मगर सीक्वल में प्यार वर्सेस परिवार की कहानी देखने को मिलेगी, जिनके बीच फंसेंगे अजय देवगन। फिल्म का मोशन पोस्टर शेयर करते हुए अभिनेता ने कहानी को लेकर हिंट दिया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "प्यार का सीक्वल है क्रूशियल। क्या आशीष को मिलेगा आयशा के पैरेंट्स का अप्रूवल?"
खबरें और भी
View this post on Instagram
कब रिलीज होगी दे दे प्यार दे 2?
अजय देवगन की दे दे प्यार दे 2 इसी साल सिनेमाघरों में उतरने वाली है। फिल्म की रिलीज डेट 14 नवंबर 2025 को तय की गई है। इससे पहले अभिनेता सन ऑफ सरदार 2 में नजर आए थे। यह भी रोमांटिक और कॉमेडी ड्रामा थी।
यह भी पढ़ें- Dhamaal 4 में हुई इस बॉलीवुड हीरोइन की एंट्री, कॉमेडी फिल्म में ग्लैमर का तड़का लगाने आ रहीं एक्ट्रेस