विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Deadpool और राज कपूर '420' कनेक्शन, 50 साल बाद भी हिंदी सिनेमा के 'शो मैन' को नहीं भूला हॉलीवुड

Published: Wed, 24 Jul 2024 08:58 PM (IST)Updated: Wed, 24 Jul 2024 09:02 PM (IST)

डेडपूल एंड वुल्वरिन जल्द ही दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। ह्यू जैकमैन और रेयान रेनॉल्ड्स की इस ...और पढ़ें

राज कपूर का फैन है डेडपूल (Photo Credit-Jagran)
राज कपूर का फैन है डेडपूल (Photo Credit-Jagran)

HighLights

  1. जल्द रिलीज होने वाली डेडपूल और वुल्वरिन
  2. राज कपूर और डेडपूल से इस तरह से जुड़ा है लिंक
  3. वुल्वरिन के किरदार हॉलीवुड स्टार ह्यू जैकमैन की वापसी

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मौजूदा समय में सिनेमा जगत के लिए सबसे बड़ी रिलीज के तौर पर हॉलीवुड मूवी डेडपूल और वुल्वरिन (Deadpool And Wolverine) को देखा जा रहा है। अभिनेता रेयान रेनॉल्ड्स और ह्यू जैकमैन की जोड़ी जल्द डेडपूल की तीसरी किस्त के जरिए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। लेकिन इस वक्त हम आपको राज कपूर और डेडपूल के कनेक्शन के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। 

जिसे जानकार यकीनन तौर पर आपको हैरानी होने वाली है। खास बात ये है कि 50 साल बाद भी हॉलीवुड सिनेमा राज कपूर साहब को नहीं भूल पाया है। 

डेडपूल और राज कपूर का नाता

साल 2016 में डेडपूल फिल्म फ्रेंचाइजी का आगाज हुआ। टिम मिलर के निर्देशन में बनी डेडपूल पार्ट 1 हिंदी वर्जन में एक बात बेहद रोचक थी, जिसने हर किसी का ध्यान खींचा। फिल्म में एक टैक्सी ड्राइवर दिखाया गया था, जोकि भारतीय मूल का होता है और उसे पुराने गाने सुनने का शौक होता है। 

ये भी पढ़ें- दुनियाभर में Deadpool & Wolverine को जबरदस्त ओपनिंग मिलने का अनुमान, 3000 करोड़ पार हो सकता है आंकड़ा

एक बार डेडपूल भी उसकी गाड़ी में बैठ जाता है और वह राज कपूर (Raj Kapoor) की साल 1955 में आई कल्ट मूवी श्री 420 का पॉपुलर गाना ''मेरा जूता है जापानी'' सुनकर मजे लेता हुआ नजर आता है। 2016 के हिसाब से करीब 51 साल बाद इस हॉलीवुड मूवी में राज कपूर की फिल्म का गाना सुनाया गया है। 

उससे ये अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है कि अंग्रेजी सिनेमा में हिंदी सिनेमा के शो मैन की फैन फॉलोइंग कम नहीं हुई है। इसके अलाला डेडपूल में और भी कई शानदार बॉलीवुड सॉन्ग को जगह दी गई थी।

डेडपूल एंड वुल्वरिन की रिलीज में बहुत कम दिन शेष

करीब 2 दिन बाद यानी 26 जुलाई को निर्देशक स्वान लेवी के डायरेक्शन में बनी डेडपूल एंड वुल्वरिन को बड़े पर्दे पर रिलीज किया जाएगा। फिल्म को लेकर इस वक्त ऑडियंस में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। ह्यू जैकमैन और रेयान रेनॉल्ड्स की जोड़ी को एक साथ देखने के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। माना जा रहा है कि ये फिल्म दर्शकों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी।

ये भी पढ़ें- इस शुक्रवार सिनेमाघरों पर होगा Deadpool And Wolverine का कब्जा, बदलने वाला है MCU का इतिहास 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।