विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दुनियाभर में Deadpool & Wolverine को जबरदस्त ओपनिंग मिलने का अनुमान, 3000 करोड़ पार हो सकता है आंकड़ा

Published: Wed, 24 Jul 2024 11:47 AM (IST)Updated: Wed, 24 Jul 2024 01:29 PM (IST)

डेडपूल एंड वूल्वरिन (Deadpool and Wolverine) मूवी की धूम दुनिया भर में देखने को मिल रही है। 26 जुलाई को ...और पढ़ें

'डेडपूल एंड वूल्वरिन' की प्री-बुकिंग (फोटो इंस्टाग्राम)
'डेडपूल एंड वूल्वरिन' की प्री-बुकिंग (फोटो इंस्टाग्राम)

HighLights

  1. 26 जुलाई को रिलीज होगी डेडपूल एंड वूल्वरिन
  2. डेडपूल एंड वूल्वरिन को लेकर लोगों में बना बज
  3. कई देशों में फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। दुनिया भर में मार्वल स्टूडियोज की फिल्म डेडपूल एंड वुल्वरीन की चर्चा हो रही हैं। भारतीय दर्शकों के बीच भी इस मूवी का जबरदस्त बज बना हुआ है। फिल्म 26 जुलाई को रिलीज हो रही है। माना जा रहा है कि डेडपूल एंड वुल्वरीन वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त शुरुआत करने वाली है और मार्वल में आई सुस्ती को खत्म कर सकती है। 

मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की 34वीं फिल्म में डेडपूल और वुल्वरीन साथ आ रहे हैं। शॉन लेवी ने फिल्म का निर्देशन किया है, जबकि रायन रेनोल्ड्स और ह्यू जैकमैन टाइटल रोल्स में दिखेंगे। मार्वल स्टूडियोज की पिछली फिल्म द मार्वल्स 2023 में रिलीज हुई थी, मगर उस फिल्म को उम्मीदों के मुताबिक ओपनिंग नहीं मिली थी। 

यह भी पढ़ें-  इस शुक्रवार सिनेमाघरों पर होगा Deadpool And Wolverine का कब्जा, बदलने वाला है MCU का इतिहास

360 मिलियन डॉलर से ज्यादा ओपनिंग

वेबसाइट डेडलाइन के मुताबिक, डेडपूल एंड वुल्वरीन दुनियाभर में 360 मिलियन डॉलर (लगभग 3000 करोड़ रुपये) तक की ओपनिंग ले सकती है। सिर्फ अमेरिका में 160-170 मिलियन डॉलर की कमाई पहले दिन हो सकती है। यह किसी आर रेटेड फिल्म के लिए सबसे बड़ी ओपनिंग होगी। R रेटेड मूवीज में यह रिकॉर्ड फिलहाल डेडपूल के नाम है, जिसने 132 मिलियन डॉलर की कमाई पहले दिन की थी। 

रिपोर्ट में बताया गया है कि पिछले शुक्रवार तक यूएस और कनाडा में एडवांस टिकट सेल्स 35 मिलियन डॉलर तक पहुंच गई है। हालांकि, डॉक्टर स्ट्रेंज 2 के मुकाबले ये 30 फीसदी कम है। टिकटों की बिक्री 20 मई से शुरू हो चुकी है। यूएस में प्रीव्यू शो गुरुवार से शुरू हो रहे हैं।

डेडलाइन के अनुसार, दुनियाभर में कोविड के बाद टॉप 5 ओपनिंग इस प्रकार हैं-

  • स्पाइडर-मैन: नो वे होम- 600.5 मिलियन डॉलर
  • डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस- 452 मिलियन डॉलर
  • अवतार: द वे ऑफ वॉटर- 441.7 मिलियन डॉलर
  • जुरासिक वर्ल्ड डोमिनियन- 386 मिलियन डॉलर
  • सुपर मारियो ब्रदर्स- 377.2 मिलियन डॉलर

(यह आंकड़े इन्फ्लेशन एडजस्ट करने के बाद हैं)

फ्रांस, जर्मनी, इटली, कोरिया और जापान में फिल्म बुधवार को रिलीज हो रही है। स्पेन, ब्राजील, ब्रिटेन, मैक्सिको और ऑस्ट्रेलिया में गुरुवार को रिलीज होगी, जबकि भारत और चीन में शुक्रवार को सिनेमाघरों में उतर रही है। 

यह भी पढ़ें-  Deadpool And Wolverine में होगी 'हल्क' की एंट्री! वुल्वरीन के साथ होगा जबरदस्त एक्शन सीक्वेंस?

भारत में प्री-बुकिंग हुई शुरू

इंडिया में 'डेडपूल एंड वुल्वरीन' की प्री-बुकिंग की शुरुआत हो चुकी है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, इस फिल्म की रिलीज से पहले ही एक लाख से ज्यादा टिकटें बिक चुकी हैं। जैसे-जैसे रिलीज डेट नजदीक आ रही है वैसे वैसे प्री-बुकिंग बढ़ती जा रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।