Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दूसरी प्रेग्नेंसी की खबर के बीच Ranveer-Deepika का पुराना रोमांटिक वीडियो वायरल, एक-दूसरे को Kiss करते आए नजर

    Updated: Wed, 22 Apr 2026 01:39 PM (IST)

    रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा के बाद उनका एक पुराना रोमांटिक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कपल '83' फिल्म की आफ्ट ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया के मौके पर फैंस को तगड़ा सरप्राइज दिया। कपल ने एक ज्वाइंट पोस्ट के जरिए सेकेंड प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की।

    साथ में डांस करते नजर आया कपल

    इसके बाद से ही दीपवीर के फैंस अलग ही एक्साइटेड हैं। इस खबर के फैलने के बाद से ही, कपल के कई सारे पुराने वीडियोज वायरल हो रहे हैं जिसमें उन्होंने शांतिपूर्ण जीवन और कई बच्चों की चाहत के बारे में बात की थी। इस बीच दीपिका और रणवीर का एक और पुराना वीडियो सामने आया है जिसमें कपल रणवीर सिंह के पॉपुलर गाने पर साथ में डांस करते नजर आ रहे हैं।

    यह भी पढ़ें- Netflix पर नहीं आएगी Dhurandhar 2, इस OTT पर होगा 'हमजा' का कब्जा; 150 करोड़ में फाइनल हुई डील

    उनके बीच की केमिस्ट्री ने फैंस को एक बार फिर आकर्षित किया। एक रेडिट यूजर ने उनकी एक थोबैक क्लिप को शेयर किया है जोकि रणवीर की फिल्म 83 की ऑफ्टर पार्टी की है।

    Deepika (31)

    दीपिका ने रणवीर को किया Kiss

    कपल सफेद और नीले रंग की डेनिम जींस में ट्विनिंग करते हुए नजर आ रहे हैं, और फिल्म 'बेफिकरे' के गाने 'नशे सी चढ़ गई' पर रोमांटिक अंदाज में डांस करते हुए एक-दूसरे में पूरी तरह खोए हुए हैं। अंत में, दीपिका रणवीर को गाल पर किस (Kiss) करते हुए भी नजर आईं।

    इस क्लिप को शेयर करते हुए रेडिट यूजर ने लिखा, “यूट्यूब स्क्रॉल करते हुए ये वीडियो मिला, ओह माय गॉड, ये कितने हॉट हैं!” फैंस ने भी इस बात से सहमति जताई और रणवीर और दीपिका की शानदार केमिस्ट्री की जमकर तारीफ की।

    Found this while scrolling yt, they’re SO HOT omg.
    by u/toastmalone007 in RanveersinghActor

    फैंस ने कमेंट में जताई खुशी

    एक यूजर ने कमेंट में लिखा, “शादी के पांच साल बाद (कुल 11 साल साथ रहने के बाद) उन्होंने बच्चा करने के लिए इतना इंतजार क्यों किया?” एक और कमेंट में लिखा था, “असली सवाल तो ये है कि ये कब हॉट नहीं लगे?” एक और ने लिखा, “रणवीर तो सच्चे हीलर हैं!” एक और कमेंट में लिखा था, “यार, ये दोनों एक-दूसरे से कितना प्यार करते दिख रहे हैं।"

    लंबे समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद रणवीर और दीपिका पादुकोण ने साल 2018 में इटली में शादी कर ली थी। शादी कोंकणी और सिंधी रीती-रिवाजों के साथ हुई थी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- फिर लौटेगी Dhurandhar की अनदेखी कहानी, मोटा पैसा कमाने के लिए आदित्य धर ने खेला दांव?