विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फिर लौटेगी Dhurandhar की अनदेखी कहानी, मोटा पैसा कमाने के लिए आदित्य धर ने खेला दांव?

Published: Wed, 22 Apr 2026 12:24 PM (IST)

धुरंधर फिल्म फ्रेंचाइजी की बीटीएस डॉक्युमेंट्री को लेकर इस वक्त अहम खबर सामने आ रही है।

आएगी धुरंधर फिल्म की बीटीएस डॉक्यू (फोटो क्रेडिट- एक्स)

आएगी धुरंधर फिल्म की बीटीएस डॉक्यू (फोटो क्रेडिट- एक्स)

HighLights

  1. निर्देशक आदित्य धर ने की प्लानिंग

  2. रिलीज होगी धुरंधर की बीटीएस डॉक्युमेंट्री

  3. ओटीटी या थिएटर्स रिलीज के लिए फंसा पेंच

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। निर्देशक आदित्य धर की सफल फिल्म फ्रेंचाइजी धुरंधर ने हिंदी सिनेमा की परिभाषा को बदल कर रख दिया है। कमाई के मामले में धुरंधर भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी फ्रेंचाइज बन गई है। मौजूदा समय में धुरंधर 2 रिलीज के एक महीने बाद भी सिनेमाघरों से लेकर बॉक्स ऑफिस तक अपनी धाक जमाए हुए है। 

अब खबर आ रही है कि धुरंधर फ्रेंचाइज की अनदेखी कहानी दोबारा से लौटने के लिए तैयार है। जिसके जरिए आदित्य धर मोटा पैसा कमान की योजना बना चुके हैं। जिसकी वजह फिल्म की बीटीएस डॉक्युमेंट्री है। आइए मामले को थोड़ा विस्तार से जानते हैं-

रिलीज होगी धुरंधर की बीटीएस डॉक्युमेंट्री

खबर है कि रणवीर सिंह की मल्टी स्टारर फिल्म धुरंधर और धुरंधर 2 के बीटीएस सीन्स को मिलाकर एक डॉक्युमेंट्री बनाई जाने की तैयारी चल रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आदित्य धर इसकी प्लानिंग कर रहे हैं और दोनों फिल्मों के बिहाइंड द सीन्स को एकजुट करके डॉक्युमेंट्री के तौर पर पेश करेंगे।

यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 ने पुष्पा 2 के बाद एक और फिल्म का सिंहासन जलाकर किया राख, अब 'दंगल' का 'मंगल' भारी करने को बेताब

dhurandhar 2 teaser (1)

इसमें आप धुरंधर फ्रेंचाइज की मेकिंग की बारीकियों को और करीब से समझ पाएंगे। इस आधार पर आने वाले समय में हमजा की कहानी का एक अनदेखा पहलू दर्शकों को देखने को मिलेगा। लेकिन धुरंधर बीटीएस डॉक्युमेंट्री को लेकर फिलहाल एक पेंच फंसा हुआ है।

वह ये है इसे सिनेमाघरों में रिलीज किया जाए या फिर डॉक्यु सीरीज के तौर पर ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ऑनलाइन स्ट्रीम किया जाएगा। इसकी पुष्टि होना अभी बाकी है। कुछ रिपोर्ट्स में ये दावा किया जा रहा है आदित्य धर इसे ओटीटी पर रिलीज करने की तैयारी में हैं। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है। 

इस खबर के सामने आने के बाद हर कोई धुरंधर फ्रेंचाइज की डॉक्युमेंट्री की रिलीज का इंतजार करने लगा है, जिसका एलान जल्द ही किया जा सकता है। 

भारत की सबसे सफल फ्रेंचाइज

धुरंधर फ्रेंचाइजी कमाई के मामले में भारत की सबसे सक्सेसफुल मूवी फ्रेंचाइज बन गई है। धुरंधर और धुरंधर 2 को मिला दिया जाए तो दोनों पार्ट्स ने वर्ल्डवाइड 3100 करोड़ का कारोबार किया है, जोकि अन्य कोई इंडियन मूवी फ्रेंचाइज नहीं कर पाई है। 

यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 Collection: थमने का नाम नहीं ले रही 'धुरंधर 2' की रफ्तार, करोड़ों में खेल रही Spy Thriller