Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ranveer Singh के जाने के बाद क्या करती हैं Deepika Padukone? एनिवर्सरी पर खोला बेडरूम सीक्रेट

    Updated: Thu, 14 Nov 2024 08:01 PM (IST)

    रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के लिए 14 नवंबर बहुत ही खास दिन है। इसी दिन साल 2018 में दोनों ने इटली के लेक कोमो में शादी की थी। एनिवर्सली के मौके पर क ...और पढ़ें

    दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह एक साथ
    दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह एक साथ

    HighLights

    1. 14 नवंबर 2018 को हुई थी शादी
    2. दीपिका पादुकोण ने रणवीर के लिए किया पोस्ट
    3. 8 सितंबर को दीपिका ने दिया बेटी को जन्म

    एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण बॉलीवुड के सबसे प्यारे कपल्स में से एक हैं। हाल ही में ये कपल माता-पिता बने हैं और दीपिका इन दिनों घर पर मदरहुड एंजॉय कर रही हैं।

    हाल ही में कपल ने अपनी छठवीं सालगिराह मनाई। 14 नवंबर, 2024 को इनकी शादी के छह साल पूरे हो गए। इस कपल को अपने ऑन-स्क्रीन और ऑफ स्क्रीन केमिस्ट्री के लिए जाना जाता है। एनिवर्सरी के मौके पर रणवीर ने सोशल मीडिया पर दीपिका की कई सारी अनदेखी तस्वीरें पोस्ट करते हुए बीवी के प्रति अपना प्यार जाहिर किया। इन तस्वीरों में दीपिका को हंसते-मुस्कुराते, घर में वक्त बिताते देखा जा सकता है।

    रणवीर सिंह ने की दीपिका की तारीफ

    एक फोटो में दीपिका बैठी हुई हैं और उन्होंने व्हाइट कलर का रोब पहना हुआ है। वहीं दीपिका ने रणवीर के प्रति प्यार जताते हुए एक इंस्टा स्टोरी शेयर की है। इस पोस्ट के जरिए दीपिका ने बताया की वह रणवीर की कितनी दीवानी हैं। पोस्ट में एक आदमी को बिस्तर पर रेंगते हुए दिखाया गया है, जो आराम की तलाश में है। दीपिका ने अपने ही अंदाज में रणवीर सिंह को हैप्पी एनिवर्सरी विश किया।

    कैप्शन में दीपिका ने लिखा -

    "जैसे ही मेरे पति काम पर जाते हैं, मैं अब तक की सबसे अच्छी नींद पाने के लिए तुरंत बिस्तर के उस किनारे रेंगती हूं।" 

    यह भी पढ़ें: रणवीर सिंह ने दिखाए पत्नी Deepika Padukone के ये 15 अवतार, ‘दुआ’ की मम्मी की तस्वीरें जीत लेंगी दिल

    इस पोस्ट के जरिए दीपिका ने बताया कि रणवीर के जाने के बाद वो बेड पर उनकी साइड सो जाती हैं। ऐसा वो इसलिए करती हैं क्योंकि रणवीर की साइड ज्यादा गर्म और कम्फर्टेबल है। यह उन्हें उनके होने का अहसास दिलाती है।

    खबरें और भी

    कपल की शादी को हुए 6 साल पूरे

    बता दें कि रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने 14 नवंबर को इटली के लेक कोमो में शादी की थी। यह एक इंटीमेट वेडिंग थी जिसमें परिवार के कुछ लोग और करीबी दोस्त ही मौजूद थे। दीपिका ने हाल ही में 8 सितंबर को एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है जिसका नाम उन्होंने प्यार से दुआ रखा है। दीपिका ने बेटी की पहली झलक अभी नहीं दिखाई है।

    यह भी पढ़ें: बेटी को सीने से लगाए स्पॉट हुईं Deepika Padukone, ठीक दो महीने बाद दिखी प्यारी दुआ की पहली झलक