खून से नहीं प्यार से बंधा इन भाई बहनों का रिश्ता, एक-दूसरे पर छिड़कते हैं जान; एक तो बन चुका है हीरोइन का साया
बॉलीवुड में कई ऐसे भाई-बहन हैं, जिनका रिश्ता भले ही खून का ना हो, लेकिन लगाव इतना ज्यादा है कि हर साल वह एक साथ रक्षाबंधन सेलिब्रेट करते हैं।
-1787897455563_m.webp)
बॉलीवुड के 7 मुंहबोले भाई-बहन/ फोटो- इंस्टाग्राम
HighLights
बॉलीवुड के मुंहबोले भाई-बहनों में है अटूट प्यार
ये 7 एक्टर्स हर साल एक साथ मनाते हैं रक्षाबंधन
एक भाई हर वक्त करता है बहन की रक्षा
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। भाई-बहन का रिश्ता खून से ही जुड़ा हो यह जरूरी नहीं है। कई ऐसे मुंहबोले भाई-बहन हैं, जिन्होंने हमेशा दिल से रिश्तों को निभाया है। बॉलीवुड में भी कई ऐसे भाई-बहन हैं, जिनका एक-दूसरे से खून का रिश्ता नहीं है, लेकिन उनका एक-दूसरे से लगाव इतना गहरा है कि वह हर साल एक-दूसरे को राखी बांधते हैं।
आज हम रक्षाबंधन के खास मौके पर आपको बॉलीवुड के उन 7 भाई-बहनों के बारे में आपको बता रहे हैं, जिनका रिश्ता या तो शूटिंग सेट पर जुड़ा है, या फिर एक साथ काम करते-करते।
ऐश्वर्या राय-सोनू सूद
साल 2008 में ऐश्वर्या राय और सोनू सूद ने आशुतोष ग्वारिकर की ऐतिहासिक पीरियड ड्रामा फिल्म 'जोधा-अकबर' में काम किया था। ऐश्वर्या ने जहां जोधा का किरदार अदा किया था, तो वहीं सोनू सूद फिल्म में उनके भाई 'सूजामल' बने थे। दोनों का भाई-बहन का ये रिश्ता सिर्फ ऑनस्क्रीन ही नहीं बना, बल्कि ऑफस्क्रीन पर बन चुका है। ऐश्वर्या सोनू सूद को हर साल राखी बांधती हैं।
-1787897657040.webp)
अशनूर कौर-रोहन मेहरा
अशनूर कौर और रोहन मेहरा ने साथ में सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में भाई-बहन का किरदार निभाया था। इन दोनों का रिश्ता शो के बाद भी अटूट है। अशनूर कौर और रोहन मेहरा हर साल एक साथ रक्षाबंधन सेलिब्रेट करते हैं। जब बिग बॉस में अशनूर कौर थीं, तो रोहन मेहरा ने उन्हें अपना पूरा सपोर्ट दिया था।
दीपिका पादुकोण- जलाल
दीपिका पादुकोण के कोई भाई नहीं हैं। वह दो बहनें हैं, लेकिन एक्ट्रेस धूमधाम से इस त्यौहार को सेलिब्रेट करती हैं। दीपिका हर साल अपने साथ 24 घंटे साए की तरह रहने वाले बॉडीगार्ड जलाल को राखी बांधती हैं। एक्ट्रेस ने कपिल शर्मा के शो में खुद भी यह खुलासा किया था।
-1787897727899.webp)
निया शर्मा और क्रिस्टल डिसूजा
निया शर्मा के वैसे तो एक भाई हैं, लेकिन वह सालों से 'एक हजारों में मेरी बहना' की को-स्टार क्रिस्टल डिसूजा को राखी बांधती हैं। शो खत्म होने के बाद दोनों के बीच काफी पक्की दोस्ती हो गई थी और तब से लेकर अब तक वह हर साल एक साथ इस त्यौहार को मना रही हैं।
गौरी खान और साजिद खान
गौरी खान भी बॉलीवुड के निर्देशक साजिद खान को हर साल राखी बांधती हैं। वह किंग खान की पत्नी के मुंहबोले भाई हैं। दरअसल, शाह रुख और फराह खान की दोस्ती काफी अच्छी है और दोनों ही परिवार एक-दूसरे के काफी क्लोज हैं।
कटरीना कैफ-अर्जुन कपूर
कटरीना कैफ और अर्जुन कपूर एक-दूसरे को काफी समय से जानते हैं। दोनों का बॉन्ड एक-दूसरे के साथ काफी मजबूत है। एक चैट शो में खुद कटरीना कैफ ने ये खुलासा किया था कि वह अर्जुन कपूर को राखी बांधती हैं।

अमृता अरोड़ा- अरबाज खान
मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान की शादी भले ही टूट चुकी हो, लेकिन अमृता का सलमान खान के छोटे भाई संग रिश्ता आज भी अच्छा है। अमृता दो बहनें हैं, ऐसे में एक्ट्रेस अपने पूर्व जीजा अरबाज खान को हर साल राखी बांधती हैं।
