Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 31, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Nick जीजू की परफॉर्मेंस देख Deepika Padukone हुईं खुश, वीडियो शेयर कर लिखा खास मैसेज

    Updated: Wed, 31 Jan 2024 08:33 PM (IST)

    Deepika Padukone And Priyanka Chopra सिंगर निक जोनस (Nick Jonas) बीते दिनों दो दिन के लिए अपने ससुराल यानी इंडिया आए थे। उन्होंने अपने भाईयों के साथ ...और पढ़ें

    दीपिका पादुकोण और निक जोनस (Photo Instagram)
    दीपिका पादुकोण और निक जोनस (Photo Instagram)

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली।  Deepika Padukone And Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के पति सिंगर निक जोनस (Nick Jonas) बीते दिनों दो दिन के लिए अपने ससुराल यानी इंडिया आए थे।

    निक अपने दोनों भाइयों के साथ मुंबई में हुए Lollapalooza म्यूजिक फेस्टिवल का हिस्सा बने थे। जहां उन्होंने शानदार परफॉर्म दी थी। सोशल मीडिया पर कॉन्सर्ट की वीडियोज और फोटोज तेजी से वायरल हुए थे। बॉलीवुड के कई सेलेब्स इस कॉन्सर्ट का हिस्सा भी बने थे। वहीं अब दीपिका पादुकोण ने भी निक जोनस का वीडियो शेयर किया है।

    यह भी पढ़ें- मुंबई कॉन्सर्ट में Nick Jonas को मिला फैंस का भरपूर प्यार, Priyanka Chopra ने यूं कहा शुक्रिया

    दीपिका को पसंद आया निक का कॉन्सर्ट

    दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने अपने इंस्टा स्टोरी में प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस का सिंगर स्टेज परफॉर्मेंस वाला वीडियो शेयर किया है। इसी के साथ उन्होंने निक, प्रियंका और किंग को टैग भी किया और कैप्शन में लिखा 'सो कूल'।

    तापसी पन्नू ने किया था पोस्ट

    दीपिका पादुकोण से पहले एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने भी निक जीजू का वीडियो शेयर किया था। एक्ट्रेस का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह आइसक्रीम खाते हुए बोल रही थीं कि जीजा जी स्टेज पर हैं।

    प्रियंका ने मुंबई को कहा धन्यवाद

    यह भी पढ़ें- Priyanka Chopra के पति Nick Jonas को मुंबई एयरपोर्ट पर रोका गया, इस वजह से नहीं मिल रही थी एंट्री

    पति निक जोनस के कॉन्सर्ट को मिले भरपूर प्यार को देखते हुए प्रियंका चोपड़ा इमोशनल हो गई थीं। उन्होंने  इंस्टाग्राम स्टोरी पर कॉन्सर्ट का एक वीडियो शेयर किया था, जिसमे निक स्टेज पर गाना गाते नजर आ रहे हैं और बैकग्राउंड में फैंस 'जीजू-जीजू' चिल्लाते नजर आ रहे थे।

    खबरें और भी

    इस वीडियो के कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा था, "मेरा दिल धन्यवाद मुंबई।" इसके अलावा निक जोनस  ने भी फोटोज शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा था, भारत में @lollaindia पर हमारे पहले @jonasbrothers शो के साथ 2024 की शुरुआत करने से बेहतर कुछ नहीं। यह शो कई मायनों में मेरे लिए खास था। बाहर आने के लिए सभी को धन्यवाद।