यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
मुंबई कॉन्सर्ट में Nick Jonas को मिला फैंस का भरपूर प्यार, Priyanka Chopra ने यूं कहा शुक्रिया
Priyanka Chopra Post प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के सिंगर निक जोनस (Nick Jonas) इस वक्त अपने ससुराल यानी मुंबई में हैं। जी हां निक और उनके दोनो ...और पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Priyanka Chopra Post: बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के पति और सिंगर निक जोनस (Nick Jonas) इस वक्त अपने ससुराल यानी मुंबई में हैं। जी हां, निक और उनके दोनों भाई जो जोनस और केविन जोनस इन दिनों Lollapalooza म्यूजिक फेस्टिवल के चलते मुंबई में हैं।
जहां उन्होंने शानदार परफॉर्म भी किया था। पीसी संग शादी की 6 साल बाद निक जोनस ने पहली बार इंडिया में परफॉर्म किया है, जिसे देख लोग काफी खुश हुए। सोशल मीडिया पर इस कॉन्सर्ट की वीडियोज और फोटोज तेजी से वायरल हो रही है। ऐसे में अब देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा का भी रिएक्शन सामने आया है। पीसी ने मुंबई और अपने फैंस को खास अंदाज में शुक्रिया कहा है।
यह भी पढ़ें- इंडिया में Nick Jonas का शानदार स्वागत, फैंस के लिए गाया 'तू मान मेरी जान', तो पब्लिक ने चिल्लाया 'जीजू जीजू'
प्रियंका चोपड़ा ने कहा शुक्रिया
अपने देश और अपने शहर में पति निक जोनस के कॉन्सर्ट को मिले भरपूर प्यार को देख प्रियंका चोपड़ा थोड़ी इमोशनल होती नजर आईं और इंस्टाग्राम स्टोरी पर कॉन्सर्ट का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमे निक स्टेज पर गाना गाते नजर आ रहे हैं और बैकग्राउंड में फैंस 'जीजू-जीजू' चिल्लाते नजर आ रहे हैं, जिसे सुन पीसी काफी खुश और इमोशनल भी हुई। इस वीडियो के कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा, "मेरा दिल धन्यवाद मुंबई।"

जीजा जी स्टेज पर हैं
निक जोनस को फैंस के अलावा एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने भी जीजू का टैग दिया। एक्ट्रेस का एक एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह आइसक्रीम खाते हुए बोल रही है कि जीजा जी स्टेज पर हैं।
खबरें और भी
.png)
नताशा पूनावाला ने रखी खास पार्टी
जोनस ब्रदर्स के लिए नताशा पूनावाला ने शनिवार को खास पार्टी भी रखी थी, जिसमें कई फिल्मी सितारे पहुंचे। माधुरी दीक्षित और सोनम कपूर अपने-अपने पति के साथ पहुंचीं। मलाइका अरोड़ा, हुमा कुरैशी, सुजैन खान और भूमि पेडनेकर भी नजर आईं।