Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    भाईयों के साथ मुंबई पहुंचे प्रियंका चोपड़ा के पति Nick Jonas, फैंस ने कहा- मनारा को सपोर्ट करने आए जीजू

    Updated: Sat, 27 Jan 2024 03:16 PM (IST)

    प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस विदेश के साथ-साथ इंडिया में भी फैन फॉलोइंग एन्जॉय करते हैं। सोशल मीडिया पर फैंस प्रियंका मालती और पूरी जोनस फैमिली के ...और पढ़ें

    जोनस ब्रदर्स. निक जोनस, जो जोनस और केविन जोनस
    जोनस ब्रदर्स. निक जोनस, जो जोनस और केविन जोनस

    HighLights

    1. इंडिया पहुंचे निक जोनस
    2. फैंस ने क्लिक कराई सेल्फी
    3. निक जोनस का वीडियो वायरल

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Nick Jonas Arrive in Mumbai: अमेरिकी पॉप रॉक बैंड जोनस ब्रदर्स (Jonas Brothers) का क्रेज पूरी दुनिया में है। प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के पति निक जोनस की इंडिया में भी अच्छी फैन फॉलोइंग है। वह अक्सर एक्ट्रेस के साथ देखे जाते हैं। प्रियंका भी निक के हर कॉन्सर्ट को अटेंड करती हैं और लॉस एंजलिस से फैंस के लिए प्यारी-प्यारी तस्वीरें शेयर करती हैं। एक्ट्रेस के पति इंडिया में हैं, जहां से इनका वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

    इंडिया आए जोनस ब्रदर्स

    निक जोनस अपने भाईयों जो जोनस और केविन जोनस के साथ एक कॉन्सर्ट के लिए इंडिया आए हैं। तीनों शनिवार की सुबह मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरे और पैपराजी के लिए पोज दिए। इस वीडियो में निक को बेज रंग की शर्ट और पैंट में देखा जा सकता है। उन्होंने वाइट स्नीकर्स, कैप और एक बैग के साथ अपने लुक को पूरा किया। वहीं, केविन ने ऑलिव ग्रीन टी-शर्ट, काली पैंट और जूते पहने थे और उनके तीसरे भाई ब्लू जैकेट और रेड टीशर्ट में नजर आए।

    View this post on Instagram

    A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

    सेल्फी के लिए उमड़ी फैंस की भीड़

    मुंबई एयरपोर्ट पर जैसे ही निक जोनस और उनके भाई पहुंचे, लोग उनके साथ सेल्फी क्लिक कराने के लिए पागलों की तरह दौड़ पड़े। निक न भी फैंस का दिल न दुखाते हुए कुछ एक सेल्फी क्लिक कराई और फिर बाय करते हुए कार में बैठ कर चले गए।

    इंडिया में पहली बार करेंगे परफॉर्म

    बता दें कि यह पहली बार है कि जोनस ब्रदर्स इंडिया में परफॉर्म करेंगे। हालांकि, यह उनकी देश की पहली यात्रा नहीं है। निक को इंडिया में देख एक यूजर ने कमेंट किया, 'क्या ये यहां बिग बॉस फिनाले अटेंड करने आए हैं।' एक ने कमेंट किया, 'निक, मनारा को सपोर्ट करने आए हैं।'

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Priyanka Chopra और Nick Jonas ने समंदर किनारे मनाया बेटी Malti का दूसरा जन्मदिन, क्यूट वीडियो आया सामने

    यह भी पढ़ें: Animal on OTT: ओटीटी पर 'एनिमल' देख निराश हुए फैंस, मेकर्स को लेकर सोशल मीडिया पर शुरू हुई ट्रोलिंग, मचा बवाल