Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Priyanka Chopra और Nick Jonas ने समंदर किनारे मनाया बेटी Malti का दूसरा जन्मदिन, क्यूट वीडियो आया सामने

    Updated: Tue, 16 Jan 2024 11:18 AM (IST)

    Malti Marie Chopra Jonas Birthday Party प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस का दूसरा जन्मदिन यादगार तरीके से सेलिब्रेट किय ...और पढ़ें

    प्रियंका चोपड़ा ने सेलिब्रेट किया बेटी मालती का दूसरा बर्थडे। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    प्रियंका चोपड़ा ने सेलिब्रेट किया बेटी मालती का दूसरा बर्थडे। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. दो साल की हुई प्रियंका-निक की बेटी
    2. प्रियंका और निक ने समंदर किनारे सेलिब्रेट किया बर्थडे
    3. मालती के बर्थडे सेलिब्रेशन से वीडियो वायरल

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Malti Marie Chopra Jonas Birthday Celebration: प्रियंका चोपड़ा )(Priyanka Chopra) अपने बेहतरीन अभिनय, ग्लैमरस फैशन, सोशल वर्क और एक रोमांटिक वाइफ के साथ-साथ एक प्यारी मां भी हैं, जो चाहे जितना भी बिजी हों, लेकिन अपनी लाडली के लिए वक्त निकालने में जरा भी कंजूसी नहीं करती हैं और जब बात बेटी के जन्मदिन की हो तो वह इसे स्पेशल बनाने में कैसे पीछे रह सकती हैं।

    15 जनवरी 2024 को प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस (Nick Jonas) की बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस (Malti Marie Chopra Jonas) दो साल की हो गईं। प्रियंका और निक ने इस पल को शान-ओ-शौकत से मनाने की बजाय शांति से सेलिब्रेट करने का फैसला किया। 

    समंदर किनारे हुआ मालती का बर्थडे सेलिब्रेशन

    प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने अपनी लाडली का जन्मदिन लॉस एंजेलिस में समंदर किनारे सेलिब्रेट किया। प्रियंका के एक फैन पेज ने सोशल मीडिया पर मालती के बर्थडे सेलिब्रेशन की झलकियां शेयर की हैं। बीच पार्टी से सामने आए एक वीडियो में प्रियंका-निक के अलावा उनके क्लोज फैमिली और फ्रेंड्स हैं, जो मालती के जन्मदिन को खास बनाने के लिए आए। 

    View this post on Instagram

    A post shared by Jerry x Mimi 😍 (@jerryxmimi)

    यह भी पढ़ें- Pankaj Tripathi की सोच ने Priyanka Chopra को किया इम्प्रेस, 'देसी गर्ल' ने एक्टर को बताया 'बुद्धिमान'

    बेटी की पार्टी छोड़ रोमांटिक वॉक पर निकले निक-प्रियंक

    एक तरफ लाल रंग की ड्रेस पहने मालती किसी का हाथ थामे समंदर किनारे चल रही हैं। दूसरी ओर मॉम-डैड प्रियंका और निक बेटी की पार्टी छोड़ हाथों में हाथ डाले बीच पर रोमांटिक वॉक कर रहे हैं। इस दौरान एक्ट्रेस ने येलो आउटफिट पहना है, जबकि निक ब्लूट जैकेट और जींस में दिखाई दे रहे हैं। एक और तस्वीर में प्रियंका के अंकल फ्रैंकलिन जोनस दिखाई दिए। फ्रैंकलिन के बैकग्राउंड में पर्पल कलर की क्यूट सजावट देखी जा सकती है।

    खबरें और भी

    बता दें कि प्रियंका और निक 15 जनवरी 2022 को पहली बार माता-पिता बने थे। कपल ने सरोगेसी के जरिए एक बेटी का स्वागत किया था, जिसका नाम मालती मैरी चोपड़ा जोनस है।

    यह भी पढ़ें- वेकेशन पर Nick Jonas के साथ रोमांस करती दिखीं Priyanka Chopra, तस्वीरें हुई वायरल