Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    इंडिया में Nick Jonas का शानदार स्वागत, फैंस के लिए गाया 'तू मान मेरी जान', तो पब्लिक ने चिल्लाया 'जीजू जीजू'

    Updated: Sun, 28 Jan 2024 10:42 AM (IST)

    Nick Jonas Concert प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस इन दिनों इंडिया में हैं। वह पहली बार इंडिया में म्यूजिकल कॉन्सर्ट में परफॉर्म करने के लिए यहां हैं। ...और पढ़ें

    सिंगर निक जोनस कॉन्सर्ट में परफॉर्म करते हुए
    सिंगर निक जोनस कॉन्सर्ट में परफॉर्म करते हुए

    HighLights

    1. इंडिया में कॉन्सर्ट में परफॉर्म करने पहुंचे निक जोनस
    2. निक को देख फैंस बोले 'जीजू जीजू'
    3. सोशल मीडिया पर छाया निक जोनस का वीडियो

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Nick Jonas Concert: ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के पति निक जोनस (Nick Jonas) इंडिया में हैं। शनिवार को वह मुंबई पहुंचे। उन्हें देखते ही एयरपोर्ट पर सेल्फी के लिए फैंस की लाइन लग गई। निक अपने भाईयों के साथ इंडिया आए हैं। यह पहली बार नहीं है जब वह इस देश आए हों, लेकिन ये पहली बार जरूर है कि इस बार वह इंडिया में परफॉर्म कर रहे हैं। 

    इंडिया में निक का कॉन्सर्ट

    मुंबई में लोलापालूजा कॉन्सर्ट का आयोजन किया गया, जिसमें निक को परफॉर्म करना था। यहां सिंगर ने अपनी परफॉर्मेंस से धूम मचा दी। उनके साथ उनके भाईयों केविन और जो ने भी परफॉर्मेंस दी। म्यूजिक कॉन्सर्ट के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। इनमें निक का एक वीडियो काफी पॉपुलर हुआ है।

    निक ने गाया देसी गाना

    वीडियो में देखा जा सकता है कि निक फेमस सिंगर किंग के साथ 'तू मान मेरी जान' सॉन्ग गा रहे हैं। स्टेज पर दोनों की जुगलबंदी देखने लायक रही। वहीं, विदेशी सिंगर निक की आवाज में देसी गाना सुन फैंस भी एक्साइटेड हो गए। लोलापालूजा में निक जोनस की शानदार परफॉर्मेंस का ये वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।

    निक को देख बोले फैंस 'जीजू' 

    प्रियंका चोपड़ा के पति निक का इंडिया कॉन्सर्ट में शानदार स्वागत किया गया। न सिर्फ लोगों ने उनके साथ इस म्यूजिकल नाइट को एन्जॉय किया, बल्कि 'जीजू जीजू' कहकर उनका अपने देश में स्वागत किया। इस पर निक फैंस को 'आई लव यू सो मच' कहते हैं। सोशल मीडिया पर निक के कॉन्सर्ट और फैंस की उनके लिए दीवानगी का वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: भाईयों के साथ मुंबई पहुंचे प्रियंका चोपड़ा के पति Nick Jonas, फैंस ने कहा- मनारा को सपोर्ट करने आए जीजू