यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
गॉगल्स में टशन, सिर पर ताज... Priyanka Chopra और निक जोनस ने इस तरह सेलिब्रेट किया लिटिल एंजल का सेकंड बर्थ डे
बॉलीवुड में नाम कमाने के बाद प्रियंका चोपड़ा ने हॉलीवुड में भी अपने लिए एक मुकाम बनाया है। आज एक्ट्रेस की इमेज ग्लोबल स्टार की है। फैंस उनकी हर एक पोस ...और पढ़ें

HighLights
- दो साल की हुईं प्रियंका चोपड़ा की बेटी
- निक ने शेयर की मालती मैरी की बर्थ डे पार्टी की फोटोज
- फैंस के बीच छाई मालती की तस्वीरें
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) की बेटी मालती मैरी जोनस (Malti Marie Jonas) की फोटोज अक्सर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। इस स्टार किड की क्यूटनेस की फैंस तारीफ करते नहीं थकते। प्रियंका ने जब से मालती की फोटो दिखाई है, तब से ही फैंस उनके दीवाने हो गए हैं। प्रियंका की लिटिल एंजल अब दो साल की हो गई है। एक्ट्रेस के पति निक (Nick Jonas) ने अपनी बेटी की फोटोज फैंस को दिखाई है।
2 साल की हुईं प्रियंका चोपड़ा की बेटी
बॉलीवुड से करियर शुरु करने वालीं प्रियंका चोपड़ा अब हॉलीवुड का भी जाना माना नाम बन चुकी हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में अपनी बेटी का सेकंड बर्थ डे सेलिब्रेट किया, जिसकी खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर आ चुकी हैं। लिटिल एंजेल ने पिंक कलर की ड्रेस में गॉगल्स लगाकर टशन दिखाया। उनका क्यूट अंदाज लोगों को काफी पसंद आया। इन तस्वीरों में मालती और निक की केमेस्ट्री भी देखने लायक है।
View this post on Instagram
एक फोटो में मालती गॉगल्स लगाए क्यूट स्टाइल में पोज देती नजर आ रही हैं। दूसरी में निक अपनी बेटी के साथ नजर आ रहे हैं। बर्थ डे पार्टी की इन तस्वीरों में प्रियंका और निक की तस्वीरों ने भी ध्यान खींचा। इसके अलावा एक फोटो जोनस ब्रदर्स की भी साथ में है।
फैंस ने किया ये कमेंट
इन फोटोज को देखने के बाद प्रियंका और निक के फैंस ने मालती को बर्थ डे विशेज दी हैं। एक यूजर ने कमेंट किया, 'हैप्पी बर्थ डे मालती। आप छोटी और खूबसूरत क्वीन हो।' एक अन्य ने लिखा, 'मालती खूबसूरत और स्वीट लिटिल एंजल है, जो अपने आसपास हर किसी को खुश कर देती है। nickjonas और @priyankachopra को फैंस के साथ ये अनमोल मोमेंट शेयर करने के लिए बधाई। आपको ढेर सारी शुभकामनामएं।'