Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Priyanka Chopra के पति Nick Jonas को मुंबई एयरपोर्ट पर रोका गया, इस वजह से नहीं मिल रही थी एंट्री

    Updated: Mon, 29 Jan 2024 03:13 PM (IST)

    एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के पति निक जोनस (Nick Jonas) हाल ही में मुंबई आये। बीती रात मुंबई से रवाना होते हुए निक जोनस को एयरपोर्ट पर ...और पढ़ें

    प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस को क्यों एयरपोर्ट पर रोका गया। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस को क्यों एयरपोर्ट पर रोका गया। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. निक जोनस को मुंबई एयरपोर्ट पर रोका गया
    2. भाइयों के साथ कॉन्सर्ट करने आये थे निक जोनस
    3. निक जोनस के साथ नहीं मौजूद थीं प्रियंका चोपड़ा

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के पति निक जोनस (Nick Jonas) अपने भाइयों के साथ भारत आये थे। निक और उनके भाइयों ने मुंबई में पहली बार कॉन्सर्ट किया। बीती रात वह अमेरिका के लिए रवाना हो गये। जाने से पहले एयरपोर्ट पर उन्हें रोक दिया गया था। 

    निक जोनस का जोनस ब्रदर्स के नाम म्यूजिकल बैंड है। दुनियाभर में कॉन्सर्ट में अपनी आवाज का जादू चलाने वाले निक शादी के बाद पहली बार भारत में कॉन्सर्ट करने आये। सिंगर के साथ उनके भाई केविन जोनस (Kevin Jonas) और जो जोनस (Joe Jonas) भी मौजूद रहें। शानदार कॉन्सर्ट के बाद रविवार को निक और उनके भाइयों को रवाना होना था।

    एयरपोर्ट पर रोके गये निक जोनस

    बीती रात निक जोनस अपने भाइयों के साथ विदेश जाने के लिए रवाना हुए। वह बेज कलर के को-ऑर्ड सेट और रेड कैप में हैंडसम लग रहे थे। हालांकि, इस दौरान एक छोटी सी गलती की वजह से निक जोनस और उनकी टीम को एयरपोर्ट पर रोक दिया गया। सोशल मीडिया पर वीडियो भी सामने आया है, जिसमें निक को शांति से खड़े होते हुए देखा जा रहा है और उनकी टीम एयरपोर्ट के स्टाफ से बातचीत कर रही है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

    क्यों एयरपोर्ट पर रोके गये निक?

    कहा जा रहा है कि निक जोनस और उनके भाइयों को इसलिए एयरपोर्ट पर रोका गया, क्योंकि वे शायद अपनी टिकट्स भूल गये थे। क्लिप में भी देखा जा सकता है कि निक की टीम स्टाफ के साथ बातचीत कर मामला सुलझाती दिखाई दे रही है। आखिर में सभी ने अपने पासपोर्ट्स स्टाफ को दिये। इस दौरान निक तसल्ली के साथ वहां खड़े रहे। 

    भारत में यादगार रहा निक जोनस का कॉन्सर्ट

    भारत में लोलापालूजा कॉन्सर्ट में निक जोनस ने भाइयों जो और केविन के साथ महफिल में चार-चांद लगाया। इस बार प्रियंका चोपड़ा अपने पति को चीयर करने साथ नहीं आईं। हालांकि, फैंस ने कॉन्सर्ट में 'जीजू' का नारा लगाकर निक को स्पेशल फील कराया। भारत में निक के स्वागत से प्रियंका चोपड़ा भी खुशी से फूली नहीं समा रही थीं। उन्होंने पोस्ट शेयर कर फैंस को थैंक्यू भी कहा था। 

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- मुंबई कॉन्सर्ट में Nick Jonas को मिला फैंस का भरपूर प्यार, Priyanka Chopra ने यूं कहा शुक्रिया