Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    350 दिनों तक थिएटर्स में लगातार चली थी Dev Anand की कल्ट फिल्म, 61 साल पहले रही थी गोल्डन जुबली

    Updated: Wed, 08 Jul 2026 11:33 AM (GMT+05:30)

    वेटरन एक्टर रहे देव आनंद की एक मूवी ऐसी रही थी, 350 दिनों तक सिनेमाघरों में लगातार चलती रही थी। ...और पढ़ें

    देव आनंद की कल्ट मूवी (फोटो क्रेडिट- फेसबुक)

    देव आनंद की कल्ट मूवी (फोटो क्रेडिट- फेसबुक)

    HighLights

    1. 50 हफ्तों तक थिएटर्स में चली थी फिल्म

    2. देव आनंद के करियर की कल्ट मूवी

    3. 61 साल पहले रिलीज हुई थी ये फिल्म

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 6 दशक लंबे फिल्मी करियर में एक से बढ़कर एक मूवीज के जरिए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करने वाले अभिनेता देव आनंद (Dev Anand) को भला कौन भूल सकता है। यूं तो उन्होंने 100 से अधिक फिल्में की थीं,

    लेकिन एक मूवी ऐसी रही थी, जो 50 हफ्तों यानी 350 दिनों तक सिनेमाघरों में लगातार चली थी। आइए जानते हैं कि वह कल्ट क्लासिक पुरानी फिल्म कौन सी थी, जो देव आनंद साहब के करियर के लिए मील का पत्थर साबित हुई। 

    देव आनंद कr कल्ट मूवी

    बात की जाए एक्टर देव आनंद के करियर सर्वश्रेष्ठ फिल्म के बारे में तो उस मामले में बेझझिक फिल्म गाइड (Guide) का नाम लिया जाता है। इस मूवी का निर्देशन देव के भाई विजय आनंद ने किया था और इसे आज भी हिंदी सिनेमा की सबसे शानदार मूवी के तौर पर याद किया जाता है। साल 1965 में रिलीज होने वाली गाइड ने अपनी बेहतरीन कहानी के दम पर हर किसी को प्रभावित किया था। 

    यह भी पढ़ें- 80 साल पहले बनाई कल्ट फिल्म, धर्मेंद्र-राजेश खन्ना को बनाया स्टार; 20 साल छोटी हीरोइन से था डायरेक्टर का अफेयर

    dev anand longest running movie (2)

    आईएमडीबी की रिपोर्ट के अनुसार गाइड उस साल की सबसे सफल मूवी रही। इतना ही नहीं ये फिल्म कई सिनेमाघरों में 50 से अधिक हफ्तों तक सफलतापूवर्क चली थी। जिसकी वजह से देव आनंद की मूवी को गोल्डन जुबली का खिताब मिला था। इस तरह से गाइड ने सही मायनों में देव आनंद के करियर को हिंदी सिनेमा में स्थापित कर दिया था। 

    खबरें और भी

    dev anand longest running movie

    इस फिल्म देव आनंद के अलावा अभिनेत्री वहीदा रहमान ने भी अहम भूमिका अदा की थी। लेकिन आपको ये जानकार हैरानी होगी वहीदा इस मूवी की लीड एक्ट्रेस के लिए मेकर्स की पहली पसंद नहीं थीं। उनसे पहले फिल्म का ऑफर अभिनेत्री शायरा बानो को दिया गया था, जिन्होंने किसी कारणवर्ष इसे रिजेक्ट कर दिया था।

    फिल्म की बेहतरीन कहानी के अलावा इसके गाने भी काफी कमाल के रहे और आज भी उन्हें श्रोता सुनना पसंद करते हैं। जिनमें गाता रहे मेरा दिल... और आज फिर जीने की तमन्ना... जैसे कई गीत शामिल रहे।

    नोवल पर आधारित थी कहानी

    दरअसल देव आनंद की गाइड की कहानी एक नोवल पर आधारित थी, जिसको मशहूर उपन्यासकार आर के नारायण ने लिखा था। उस उपन्यास का नाम भी गाइड था। इस मामले की आधिकारिक जानकारी देव साहब की ऑटोबायोग्राफिक 'रोमांसिंग विद लाइफ' में पढ़ने को मिलती है। 

    यह भी पढ़ें- Kishore Kumar का वो पुराना गाना, जिसने बनाया था 'सुरों का सरताज', 61 साल पहले हुआ था रिलीज