Dhurandhar को 'घिनौना' कहना महिला डायरेक्टर को पड़ा भारी, ट्रोलिंग के बाद बंद करना पड़ा ये काम!
फिल्म 'धुरंधर' (Dhurandhar) के अगले पार्ट धुरंधर 2 (Dhurandhar: the revenge) का टीजर बस आने वाला है। उधर फिल्म को लेकर चल रहे विवाद भी कम नहीं हो रहे ...और पढ़ें

डायरेक्टर ने धुरंधर को बताया 'खतरनाक', अब करना पड़ा कुछ ऐसा!

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साल 2025 में सिनेमा के सूखे को खत्म कर बॉक्स ऑफिस पर पैसों की बारिश करने वाली फिल्म धुरंधर का क्रेज अभी भी लोगों के सर चढ़कर बोल रहा है। फिल्म का फर्स्ट पार्ट पहले ही धूम मचा चुका है और अब फिल्म के अगले पार्ट (Dhurandhar 2) की रिलीज नजदीक आ रही है।
ऐसे में फिल्म के पोस्टर्स और टीजर्स आने शुरू हो गए हैं। इसी बीच हाल ही में एक डायरेक्टर ने फिल्म को लेकर कुछ ऐसा कहा कि जिसके चलते उन्हें बहुत ट्रोल किया गया और अब उन्होंने इस ट्रोलिंग के बाद एक बड़ा कदम उठाया है। क्या है ये पूरी कहानी, चलिए आपको बताते हैं...
'धड़क 2' की डायरेक्टर ने सोशल मीडिया अकाउंट किया प्राइवेट
फिल्म धुरंधर (Dhurandhar) को लेकर अलग-अलग लोगों ने अपनी अलग-अलग राय दी है। कई लोगों ने फिल्म को अच्छा बताया तो कईयों ने इस फिल्म को प्रोपेगेंडा फिल्म बता दिया। हालांकि ज्यादातर लोगों ने धुरंधर की तारीफ ही की है। बीते दिनों ही फिल्म को लेकर धड़क 2 की डायरेक्टर शाजिया इकबाल ने एक बयान दिया था, जिसमें उन्होने फिल्म को खतरनाक बताया।
यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 Teaser: खत्म हुआ इंतजार, इस दिन रिलीज होगा धुरंधर 2 का टीजर, डायरेक्टर ने दिया हिंट?

इसके बाद शाजिया को काफी ट्रोल किया गया और ट्रोलिंग के बाद अब शाजिया ने अपना सोशल मीडिया अकाउंट प्राइवेट कर लिया है।
ट्रोलिंग का शिकार हुईं शाजिया इकबाल
सोशल मीडिया पर लगातार शाजिया इकबाल (Shazia Iqbal) को ट्रोल किया जा रहा है। लोग उन पर जमकर अपनी भड़ास निकाल रहे हैं और उन्हें खूब भला-बुरा कह रहे हैं। लगातार हो रही ट्रोलिंग से शाजिया भी काफी ज्यादा परेशान हुईं और इसी के बाद उन्होंने ये कदम उठाया और अपने सोशल मीडिया अकाउंट को पब्लिक से प्राइवेट कर लिया।
खबरें और भी
धुरंधर को लेकर शाजिया ने क्या कहा था?
दरअसल सारा विवाद तब शुरू हुआ जब शाजिया ने फिल्म धुरंधर का नाम लिए बिना इस पर निशाना साधा। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा कि, यह कितनी खतरनाक फिल्म है। यह छिपा हुआ नहीं है, यह अनजाने में नहीं हुआ है। नफरत और हिंसा भड़काना इस फिल्म के DNA में है।
शाजिया इकबाल ने अपने अगले पोस्ट में लिखा, "लेकिन दोस्तों यह एक 'अच्छी तरह से बनी' फिल्म है, कुछ कूल BGM के साथ। बहुत बढ़िया, इंडस्ट्री के दोस्तों। खुशी है कि आप में से ज्यादातर लोग माइनॉरिटीज की इतनी भी परवाह नहीं करते कि अपनी साफ बेपरवाही को छिपा सकें।" इस स्टोरी के साथ उन्होंने Fa9la का गाना लगाया था और एक और स्टोरी में उन्होंने धुरंधर के ही गाने का इस्तेमाल किया था।
इस पूरे विवाद के बाद अब शाजिया को जमकर ट्रोल किया जा रहा है, जिसके चलते उन्होंने अपना अकाउंट पब्लिक से प्राइवेट किया है।
यह भी पढ़ें- 'अब बिगड़ने का वक्त...' Dhurandhar 2 का पहला पोस्टर और टाइटल आउट, Ranveer Singh का खूंखार लुक है धांसू