Dhurandhar 2 Teaser: खत्म हुआ इंतजार, इस दिन रिलीज होगा धुरंधर 2 का टीजर, डायरेक्टर ने दिया हिंट?
Dhurandhar 2 Teaser Release Date: पहले पार्ट की अपार सफलता के बाद फिल्म धुरंधर 2 को जल्द ही रिलीज किया ...और पढ़ें
-1770043495737_m.webp)
धुरंधर 2 के टीजर पर आया अपडेट (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
कब रिलीज होगा धुरंधर 2 का टीजर
निर्देशक आदित्य धर ने दिया बड़ा हिंट
ओटीटी रिलीज को लेकर चर्चा में धुरंधर
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हाल ही में रणवीर सिंह स्टारर फिल्म धुरंधर को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर ऑनलाइन स्ट्रीम किया गया है। ओटीटी रिलीज को लेकर अभी धुरंधर की चर्चा खत्म नहीं हुई है कि मेकर्स ने धुरंधर 2 को लेकर बड़ी प्लानिंग शुरू कर दी है, जोकि फिल्म टीजर से जुड़ी है।
सोशल मीडिया पर धुरंधर मूवी के निर्देशक आदित्य धर ने एक ऐसा हिंट दिया है, जिसके तार सीधे तौर पर धुरंधर पार्ट 2 के टीजर से जोड़े जा रहे हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि पूरा मामला आखिर क्या है-
कब आएगा धुरंधर 2 का टीजर
सोमवार को धुरंधर के निर्देशक आदित्य धर, अभिनेता रणवीर सिंह और एक्ट्रेस सारा अर्जुन ने अपने-अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक ही स्टोरी को शेयर किया है। जिसमें कल 12:12 लिखा हुआ है। इस इंस्टा स्टोरी को देखकर ये कयास लगाए जा रहे हैं कि मंगलवार 3 फरवरी को धुरंधर 2 का पहला टीजर मेकर्स की तरफ से रिलीज किया जा सकता है। हालांकि, अभी इसका आधिकारिक एलान होना बाकी है।

यह भी पढ़ें- Dhurandhar के बाद रणवीर सिंह के हाथ एक और सफलता, 'नायक' फेम डायरेक्टर की फिल्म में आएंगे नजर
लेकिन इतना तय है कि कल धुरंधर 2 को लेकर कुछ न कुछ लेटेस्ट अपडेट आने वाला है। धुरंधर 2 को लेकर मेकर्स पहले से ही तैयारी कर चुके हैं और इसे पहले पार्ट से ज्यादा सफल बनाना चाहते हैं। धुरंधर पार्ट 2 की शूटिंग भी पहले ही की जा चुकी है और बीते साल 5 दिसंबर को जब ये मूवी सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, तब इसके दूसरे भाग की रिलीज डेट का एलान कर दिया गया था।
-1770043296117.jpg)
जिसके आधार पर धुरंधर 2 को 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। बता दें कि रणवीर सिंह इस बहुचर्चित फिल्म को इस बार पैन इंडिया रिलीज के साथ उतारा जाएगा, जिसकी बदौलत ये मूवी हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषा में भी देखने को मिलेगी।
ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर रही धुरंधर
मालूम हो कि धुरंधर पार्ट 1 कमर्शियल तौर पर हिंदी सिनेमा की सबसे सफल फिल्म बनी है। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार इस मूवी ने रिलीज के 57 दिनों के भीतर घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 895 करोड़ से ज्यादा का कारोबार किया है, जबकि इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1347 करोड़ से अधिक रहा है। इस तरह से धुरंधर बॉलीवुड की ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर मूवी बनी है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।