Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'अब बिगड़ने का वक्त...' Dhurandhar 2 का पहला पोस्टर और टाइटल आउट, Ranveer Singh का खूंखार लुक है धांसू

    Updated: Tue, 03 Feb 2026 10:09 AM (GMT+05:30)

    Dhurandhar 2 New Poster: धुरंधर का क्रेज थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस बीच मेकर्स ने टीजर रिलीज की घोषणा करके फैंस की बैचेनी बढ़ा दी है। लेकिन उसके प ...और पढ़ें

    'धुरंधर 2' का नया पोस्टर रिलीज

    'धुरंधर 2' का नया पोस्टर रिलीज

    HighLights

    1. 'धुरंधर 2' का नया पोस्टर रिलीज

    2. रणवीर सिंह का खूंखार पोस्टर रिवील

    3. कब होगा फिल्म का टीजर आउट?

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। धुरंधर के धमाके के बाद दर्शक बेसब्री से इसके दूसरे पार्ट का इंतजार कर रहे हैं, जो कि मार्च 2026 में थिएटर्स में दस्तक देने वाला है। फिलहाल धुरंधर नेटफ्लिक्स पर धुआं काट रही है। यह रिलीज के बाद से ही ओटीटी पर नंबर1 बनी हुई है। वहीं मेकर्स ने 'धुरंधर 2' के टीजर के एलान भी कर दिया है। लेकिन उसके पहले रणवीर सिंह का खूंखार पोस्टर सामने आ गया है।

    रणवीर सिंह ने शेयर किया 'धुरंधर 2' का पोस्टर

    रणवीर सिंह ने अपनी आने वाली फिल्म, 'धुरंधर 2' का नया पोस्टर इसके टीजर रिलीज होने से कुछ घंटे पहले शेयर किया है। मंगलवार सुबह, एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर मच-अवेटेड दूसरी किस्त, धुरंधर: द रिवेंज का पहला पोस्टर और टाइटल रिवील किया।

    dhurandhar2

    यह भी पढ़ें- Dhurandhar के बाद रणवीर सिंह के हाथ एक और सफलता, 'नायक' फेम डायरेक्‍टर की फिल्म में आएंगे नजर

    इस पोस्टर में रणवीर सिंह पहली फिल्म से बिल्कुल बदले हुए अवतार में नजर आ रहे हैं। खून से सने लाल बैकग्राउंड के सामने ब्लैक ट्रेंच कोट पहने और बाल खुले हुए, वह सेंटर-फ्रेम में खड़े हैं और बहुत ही दमदार और खतरनाक लग रहे हैं। इंटेंसिटी से भरा यह विज़ुअल बताता है कि आगे और भी बड़े दांव, जबरदस्त एक्शन और एक ज्यादा बेरहम चैप्टर आने वाला है।

    कब रिलीज होगा धुरंधर 2 का टीजर

    अपने पोस्ट के कैप्शन में रणवीर सिंह ने लिखा, 'अब बिगड़ने का वक्त आ गया है'। उन्होंने यह भी कन्फर्म किया कि फिल्म का टीजर मंगलवार, 3 फरवरी को दोपहर 12:12 बजे रिलीज होगा।

    खबरें और भी

    aditya

    टॉक्सिक से होगी फिल्म की टक्कर

    आदित्य धर द्वारा निर्देशित धुरंधर 2, यश की मोस्ट अवेटेड फिल्म टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन अप्स के साथ बॉक्स ऑफिस पर टकराएगी। आदिवी शेष और मृणाल ठाकुर की डकैत भी उसी दिन रिलीज होगी।

    यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 Teaser: खत्म हुआ इंतजार, इस दिन रिलीज होगा धुरंधर 2 का टीजर, डायरेक्टर ने दिया हिंट?