5 साल तक थिएटर में लगातार में चली थी Dharmendra की फिल्म, कल्ट मूवी ने चमका दी थी 'ही-मैन' की किस्मत
हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता रहे धर्मेंद्र की एक कल्ट मूवी 5 साल तक सिनेमाघर में लगातार चलती रही थी। ...और पढ़ें
-1778768025824_m.webp)
धर्मेंद्र की कल्ट मूवी (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
धर्मेंद्र की फिल्म ने रचा था इतिहास
इस थिएटर में लगातार 5 साल चली
बॉक्स ऑफिस पर मचाई थी तबाही
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। वेटरन एक्टर धर्मेंद्र अब बेशक हम सबके बीच नहीं हैं। लेकिन उनसे जुड़े कहानी किस्सों का जिक्र हमेशा किया जाता है। खासतौर पर अपने सुनहरे 6 दशक के लंबे फिल्मी करियर में उन्होंने कई शानदार मूवीज की, जो सिनेमाई गलियारे में आए दिन चर्चा का विषय बनी रहती हैं। इसी आधार पर आज हम आपको धर्मेंद्र की एक ऐसी मूवी के बारे में बताने जा रहे हैं, जो लगातार 5 सालों तक एक थिएटर में चलती रही थी।
उस फिल्म ने कामयाबी का एक नया इतिहास भी लिखा था। यही कारण है कि रिलीज के 51 साल बाद भी वह कल्ट क्लासिक फिल्म के तौर पर याद की जाती है। आइए जानते हैं कि यहां कौन सी मूवी के बारे में जिक्र किया जा रहा है।
धर्मेंद्र की ऐतिहासिक फिल्म
बतौर अभिनेता धर्मेंद्र ने हिंदी सिनेमा में काफी लंबी पारी खेली थी। इस दौरान उन्होंने हिंदी सहित अन्य भाषाओं की मूवीज को मिलाकर 300 से अधिक फिल्मों में काम किया था। इनमें से एक फिल्म ऐसी भी थी, जिसने बतौर सुपरस्टार धर्मेंद्र को इंडस्ट्री में स्थापित कर दिया था।
यह भी पढ़ें- Sholay की 'बसंती' बनना चाहती थीं जया बच्चन, Dharmendra को देखते ही सोफा के पीछे छुप गई थीं एक्ट्रेस

उनकी वह फिल्म साल 1975 में सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी, शुरुआती हफ्तों में इस फिल्म को अधिक सफलता नहीं मिली, लेकिन कुछ दिन बीतने बाद मूवी ने धमाल मचाना शुरू कर दिया था। अब आप समझ गए होंगे कि यहां बात धर्मेंद्र की कल्ट मूवी शोले (Sholay) की जा रही है।
खबरें और भी
-1778768223781.jpg)
जी हां फिल्म शोले बतौर अभिनेता धर्मेंद्र के एक्टिंग करियर की सबसे सक्सेसफुल मूवी में से एक मानी जाती है। 51 साल बाद भी सिनेमा जगत में निर्देशक रमेश सिप्पी की शोले की सफलता की बात की जाती है। आईएमडीबी की रिपोर्ट की मानें तो धर्मेंद्र की शोले मुंबई के मशहूर मुंबई के मिनर्वा थिएटर में पांच सालों तक लगातार चली थी।
शोले के सुपर रिकॉर्ड
इतना ही नहीं शोले बॉलीवुड की गोल्डन जुबली फिल्मों में भी शुमार है, जो 60 से अधिक हफ्तों तक अलग-अलग शहरों के टॉकीज में चली थी। इसके अलावा फिल्म के नाम पर एक अनूठा रिकॉर्ड ये भी कि है 100 अधिक सिनेमाघरों में ये फिल्म 25 वीक से ज्यादा दिनों तक रनिंग सक्सेसफुल चली थी।
यही वजह है जो शोले को हिंदी सिनेमा की सर्वश्रेष्ठ फिल्म के तौर पर याद किया जाता है। इस मूवी के बाद इंडस्ट्री में बतौर अभिनेता धर्मेंद्र का कद काफी हद तक बड़ गया था।
यह भी पढ़ें- 'मेरी आगे की जिंदगी...', Dharmendra के बिना हर पल टूट रही हैं Hema Malini! आंसू देख फैंस का पसीजा दिल