Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'मेरी आगे की जिंदगी...', Dharmendra के बिना हर पल टूट रही हैं Hema Malini! आंसू देख फैंस का पसीजा दिल

    Updated: Fri, 01 May 2026 07:11 PM (IST)

    हेमा मालिनी का एक वीडियो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह पति धर्मेंद्र को याद करते हुए काफी भावुक हो गईं। ...और पढ़ें

    धर्मेंद्र को याद करके नम हुईं हेमा मालिनी की आंखें/ फोटो- Instagram

    धर्मेंद्र को याद करके नम हुईं हेमा मालिनी की आंखें/ फोटो- Instagram

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के निधन को 6 महीने से ज्यादा का समय हो चुका है, लेकिन हेमा मालिनी पति को खोने के दर्द से अब तक उबर नहीं पाई हैं। हाल ही में 'शोले' एक्टर को ट्रिब्यूट देते हुए हेमा मालिनी की आंखें नम हो गईं और उनकी आवाज में कपकपाहट आ गई, जिसका वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।

    धर्मेंद्र की कही इन बातों को हेमा मालिनी ने किया याद

    हेमा मालिनी गुरुवार को 'लेंस एंड लेगसी: बॉलीवुड इन फोकस' का उद्घाटन करने पहुंची थीं। इसी दौरान उन्होंने पति धर्मेंद्र की शानदार जर्नी पर बात की। हालांकि, इस बीच वह काफी इमोशनल हो गईं और उन्होंने धर्मेंद्र की कही कई बातों को दोहराया। एक्ट्रेस ने कहा, "यह फिल्म इंडस्ट्री में सिर्फ उनके काम को श्रद्धांजलि देने के बारे में नहीं है, बल्कि उनके सफर के बारे में है। उनका जो जुनून था, डेडिकेशन था और साथ ही ऑडियंस के लिए ढेर सारा प्यार था, यह उसके बारे में है।"

    हेमा मालिनी ने आगे कहा, "वह हमेशा मुझसे कहते थे कि फिल्में दिलों से जुड़ने का एक जरिया हैं। वह कैमरे के सामने रहने और फिल्मों में काम करने को लेकर बहुत ही जुनूनी थे। एक लाइफ पार्टनर होने के नाते, मैं यह देख सकती थी कि उनमें कितना पैशन था और उन्होंने अपनी परफॉर्मेंस के साथ-साथ अपने व्यवहार से भी लाखों लोगों का दिल जीता था। उन्होंने कई लोगों को इंस्पायर किया है, जिसमें यंग जनरेशन भी शामिल है। वह एक एक्टर, दोस्त और पिता के रूप में हमेशा प्रेरणा रहे हैं।"

     

    यह भी पढ़ें- 23 साल पुरानी फिल्म की पहली पसंद नहीं थीं Hema Malini, इस कारण कल्ट ब्लॉकबस्टर का बनीं हिस्सा

     
     
     
    View this post on Instagram

    A post shared by filmy office (@filmyoffice)

    video credit- filmy office instagram

    'मैं उन्हें बहुत ज्यादा मिस करती हूं'

    हेमा मालिनी ने सुपरस्टार धर्मेंद्र को याद करते हुए आगे कहा, "वह बहुत अच्छे इंसान थे। उनके साथ समय बिताना मेरे लिए सौभाग्य की बात है, लेकिन अब मैं उन्हें बहुत मिस करती हूं। वह अब यहां पर नहीं हैं, तो मुझे नहीं पता कि मैं अब आगे की जिंदगी कैसे काटूंगी।"

    खबरें और भी

    hema malini gets emotional to remembar dharmendra  (1)

    आपको बता दें कि धर्मेंद्र का निधन बीते साल 24 नवंबर 2025 को हुआ था। 89 साल की उम्र में अभिनेता का जाना उनके फैंस का दिल तोड़ गया था। सिर्फ हेमा मालिनी ही नहीं, बल्कि उनके बेटे सनी देओल और बॉबी देओल भी कई मौकों पर पिता धर्मेंद्र को याद करके काफी इमोशनल हो जाते हैं।

    यह भी पढ़ें- 50 साल पहले Box Office पर ब्लॉकबस्टर रही थी फिल्म, देशभक्त की छवि छोड़ 'दस नंबरी' बनकर छाए थे Manoj Kumar